लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जिलों में दो हाथियों की मौत, शव बरामद

By भाषा | Updated: June 16, 2020 16:36 IST

छत्तीसगढ़ में में दो हाथियों की मौत हो गई। जिले में करंट की चपेट में आकर एक हाथी और धमतरी जिले में दलदल में फंसकर हाथी के शावक की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ में अलग-अलग जिलों में दो हाथियों की मौत हो गई है।करंट की चपेट में आकर एक हाथी की तथा धमतरी जिले में दलदल में फंसकर हाथी के शावक की मौत हो गई है।

रायपुर: छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जिलों में दो हाथियों की मौत हो गई है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि राज्य के रायगढ़ जिले में करंट की चपेट में आकर एक हाथी की तथा धमतरी जिले में दलदल में फंसकर हाथी के शावक की मौत हो गई है। छत्तीसढ़ में पिछले एक सप्ताह के दौरान राज्य के अलग अलग हिस्सों में पांच हाथियों की मौत हो गई है। रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने मंगलवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जिले के धरमगढ़ वन परिक्षेत्र के अंतर्गत गिरीशा गांव में कथित रूप से करंट की चपेट में आने हाथी की मौत हो गई है। 

सिंह ने बताया कि गिरीशा गांव के करीब 27 हाथियों का दल पिछले कुछ समय से विचरण कर रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि गांव के किसान ने अपने खेत में बोरवेल के लिए अवैध रूप से बिजली का कनेक्शन लिया था। पुलिस को आशंका है कि हाथियों के दल से एक हाथी बिजली के तार के संपर्क में आया और उसकी मौत हो गई। हालांकि मौत के कारणों के बारे में सही जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही मिल सकेगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया।

 इस मामले में खेत के मालिक से पूछताछ की जा रही है। राज्य के वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य के धमतरी जिले के गंगरेल बांध क्षेत्र के अंतर्गत मोगरी गांव के करीब दलदली भूमि में हाथी का शावक मृत पाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि हाथी के शावक ने इस महीने की सात तारीख को अपने झुंड के साथ गरियाबंद जिले से धमतरी और कांकेर जिले की सीमा में प्रवेश किया था। 

उन्होंने बताया कि जब वन विभाग को मामले की जानकारी मिली तब विभाग के दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा शव को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि हाथी की मृत्यु के कारणों के बारे में सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल सकेगी। छत्तीसगढ़ में पिछले एक सप्ताह के दौरान अलग अलग कारणों से पांच हाथियों की मौत हुई है। इससे पहले इस महीने की नौ और 10 तारीख को सूरजपुर जिले में दो हथियों का तथा 11 तारीख को बलरामपुर जिले में एक हाथी का शव बरामद किया गया था। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़हाथी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम