लाइव न्यूज़ :

घर पर ही बन सकता है 'नेचुरल लुब्रिकेंट', करना होगा सिर्फ ये काम, मिलेगा वेजाइना के इन्फेक्शन से छुटकारा

By गुलनीत कौर | Updated: June 3, 2019 17:28 IST

डॉक्टर्स बाजारी लुब्रिकेंट के इस्तेमाल से मना नहीं करते लेकिन कम इस्तेमाल की सलाह जरूर देते हैं। क्योंकि इनमें मौजूद केमिकल वेजाइना को इन्फेक्शन दे सकते हैं। 

Open in App

बाजारी उत्पादों के केमिकल के बुरे प्रभावों से बचने के लिए लोग घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं। कोई बीमारे हो या फिर स्किन इन्फेक्शन या बालों संबंधी दिक्कत, हर चीज इआ इलाज घरेलू नुस्खों से करने की कोशिश की जाती है। क्योंकि ये केमिकल से मुक्त होते हैं और लंबे समय तक इनका असर भी बना रहता है। तो जब हर चीज में हम घर की चीजों का इस्तेमाल कर लेते हैं तो फिर वेजाइना की हेल्थ के लिए क्यों ना करें?

सेक्स के दौरान कोई खलल ना पड़े और बिना किसी रुकावट के क्लाइमेक्स तक पहुंचा जाए, इसके लिए लुब्रिकेंट का इस्तेमाल किया जाता है। ये लुब्रिकेंट आजकल कंडोम की तरह ही आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। डॉक्टर्स इनके इस्तेमाल से मना नहीं करते लेकिन कम इस्तेमाल की सलाह जरूर देते हैं। क्योंकि इनमें मौजूद केमिकल वेजाइना को इन्फेक्शन दे सकते हैं। 

डॉक्टर्स के मुताबिक सेक्स के दौरान लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करने के ठीक बाद महिलाओं को अपने प्राइवेट एरिया की अच्छी तरह सफाई करनी चाहिए। यह लुब्रिकेंट लंबे समय तक वेजाइना एरिया पर रहे तो इन्फेक्शन बन सकता है। यही कारण है कि हमें नेचुरल लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करना चाहिए। 

आपको जानकार हैरनी होगी कि जिन नेचुरल लुब्रिकेंट के बारे में हम आपको यहां बताने जा रहे हैं वे सभी घर में ही मिल जाते हैं। यदि किसी समय लुब्रिकेंट खत्म हो तो इनका इस्तेमाल करके रुकावट को खत्म किया जा सकता है। आइए आपको तीन नेचुरल लुब्रिकेंट के बारे में बताते हैं:

1) नारियल का तेल

नारियल के तेल को हमेशा से ही स्किन और बालों के लिए अच्छा माना जाता है। यह तेल वेजाइना के अन्दर जाकर संक्रमण देना तो दूर, पहले से मौजूद किसी इन्फेक्शन को ठीक भी कर सकता है।

2) थूक

हां यह अजीब है लेकिन थूक यानी सलाइवा में लुब्रिकेंट की तरह ही वेजाइना को स्लिपरी बनाने के गुण होते हैं और गारा कोई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत ना चल रही हो तो थूक वेजाइना के स्वास्थ्य को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता है। सबसे बड़ी बात, यह मुफ्त और आसानी से उपलब्ध है!

3) एलोवेरा

स्किन और बालों के लिए एलोवेरा के कई सारे फायदे बताए जा ते हैं। तो फिर वेजाइना के स्वास्थ्य के लिए इसके गुणों को इस्तेमाल करना बनता ही है। इसमें भी वेजाइना एरिया ओ स्लिपरी बनाने के गुण हैं इसका इस्तेमाल किसी भी तरह का नुकसान नहीं देता।

टॅग्स :सेक्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्यHantavirus Outbreak: हंतावायरस क्या है? लक्षण, बचाव और WHO की चेतावनी; यहाँ पढ़ें पूरी रिपोर्ट

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?