लाइव न्यूज़ :

खर्राटों से हैं परेशान? इन 5 उपायों से 2 दिन में मिलेगा आराम

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: October 2, 2018 10:00 IST

धूम्रपान करने से आपकी नाक और गले के अंदर का बलगम फूल जाता है। जो कि सांस को अंदर-बाहर आने में परेशानी करता है। जिससे सोते समय खर्राटे आने लगते हैं।

Open in App

कई लोगों को सोते समय खर्राटे लेने की आदत होती है, जो कि एक आदत से ज्यादा एक तरह की शारीरिक समस्या है। यह समस्या कई बार जीवनशैली में बदलाव की वजह से आती है। तो कभी-कभी इसका कारण शारीरिक समस्या भी होती है। खर्राटे लेने के पीछे की वजहों में नींद और हृदय संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। इसलिए जितनी जल्दी हो सके, इस समस्या से छुटकारा पाना फायदेमंद रहेगा:

1. शारीरिक वजन और खानपान: कई बार शारीरिक वजन बढ़ने से खर्राटों की समस्या हो सकती है, क्योंकि सोते समय गर्दन के आसपास मौजूद फैटी ऊतक श्वास नली को दबा देते हैं, जिससे सांस को अंदर-बाहर जाने में जगह कम मिलती है और मुंह से आवाज आती है।

2. करवट लेकर सोएं: कई बार कमर के बल सोने से जीभ, ठुड्डी और फैटी ऊतक श्वास नली को दबा देते हैं, जिससे खर्राटे आने लगते हैं। इसलिए कमर के बल सोने की जगह बाएं या दाएं तरफ करवट लेकर सोना चाहिए।

3. धूम्रपान न करें: धूम्रपान करने से आपकी नाक और गले के अंदर का बलगम फूल जाता है। जो कि सांस को अंदर-बाहर आने में परेशानी करता है। जिससे सोते समय खर्राटे आने लगते हैं।

ये भी पढ़ें: बिना खर्च, बिना मेहनत, बिना परहेज वजन घटाने के 4 उपाय, 1 हफ्ते में कम हो जाएगी पूरे शरीर की चर्बी

4. नाक को साफ रखें: कई बार लोग अपनी नाक को साफ नहीं करते हैं, जिससे उसके अंदर गंदगी भरती जाती है और सोते समय सांस को अंदर-बाहर आने में परेशानी होती है और इसी वजह से खर्राटे आते हैं।

5. डॉक्टर से परामर्श लें: कई बार खर्राटे आना हृदय या नींद संबंधी परेशानी का संकेत होता है। इसलिए समय रहते अपने अपने डॉक्टर  से परामर्श करना न भूलें,  जिससे आपको समय पर उचित इलाज मिल सके। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब