लाइव न्यूज़ :

हर बार देरी से आते हैं पीरियड्स तो ट्राई करें ये 5 होम रेमेडीज, ठीक होगी साइकिल

By गुलनीत कौर | Updated: June 26, 2019 12:16 IST

अदरक की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसका अधिक सेवन करने से पीरियड्स जल्दी हो जाते हैं। अदरक को चाय में डालकर पिएं या फिर इसके रस को शहद के साथ मिलाकर भी ग्रहण कर सकते हैं।

Open in App

पीरियड्स ना होना महिलाओं के लिए चिंता की बात होती है, लेकिन पीरियड्स का समय से ना होना भी चिंता का विषय ही है। देरी से पीरियड्स होने से एक महिला का शरीर कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का शिकार हो जाता है। समय से पीरियड्स होने से शरीर से सभी विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इसके अलावा प्रजनन क्षमता पर भी बुरा असर नहीं होता।

अगर किसी का मासिक धर्म चक्र सही ना चल रहा हो तो उसे इलाज कराना चाहिए। इलाज में बाजार दवा की जगह देसी उपाय करें। इनका साइड इफ़ेक्ट नहीं होता और भले ही देरी से, लेकिन ये असर जरूर दिखाते हैं। हम यहां आपको पीरियड्स जल्दी करने और मासिक धर्म के चक्र को सही करने के 5 घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। इन्हें जानें और प्रयोग करें:

1) अजवायन

अजवायन की पत्तियों का इस्तेमाल करना है। अजवायन की पत्तियां पानी में उबाल लें। जब पानी का रंग बदल जाए तो इसे गैस से उतार लें। पानी ठंडा होने पर दिन में दो बार पिएं। दिनभर में अजवायन की अधिकतम 6 ग्राम मात्रा ही लेनी है। इससे अधिक नहीं।

2) जीरा

अजवायन और जीरा में तकरीबन एक जैसे गुण होते हैं। एक चम्मच जीरा लेकर पानी में अच्छी तरह उबाल लें। रंग बदलने पर गैस से उतार लें और ठंडा करके दिन में दो बार पिएं।

3) अजवायन + गुड़

पैन में एक गिलास पानी लें। इसमें एक चम्मच अजवायन और एक चम्मच ही गुड़ डालें। पैन को गैस पर रखें और पानी को अच्छी तरह उबाल लें। जब पानी से अजवायन और गुड़ की तेज खुशबू आने लगे तो उसे गैस से उतार लें। इस पानी को सुबह खाली पेट पीना है।

यह भी पढ़ें: Top 10 health tips: खाने-पीने के ये 10 नियम आपको जिंदगीभर रख सकते है हेल्दी-फिट

4) अदरक

अदरक की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसका अधिक सेवन करने से पीरियड्स जल्दी हो जाते हैं। अदरक को चाय में डालकर पिएं या फिर इसके रस को शहद के साथ मिलाकर भी ग्रहण कर सकते हैं। मगर इसके सेवन के बाद खूब पानी पीएं, क्योंकि ये एसिडिटी कर सकता है।

5) धनिया के बीज

2 कप पानी में एक चम्मच धनिया के बीज उबालें। जब पानी उबालकर आधा हो जाए तो इसे गैस से उतार लें और ठंडा करके दिन में तीन बार पिएं। कुछ दिनों तक लगातार इस पानी को पीने से पीरियड्स जल्दी भी आ जाते हैं और आगे से मासिक धर्म का चक्र भी सही हो जाता है। 

टॅग्स :पीरियड्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब