अनइवेन पीरियड्स अब नहीं करेंगे परेशान, ऐसे करें घरेलू उपचार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: December 20, 2017 12:01 PM2017-12-20T12:01:15+5:302017-12-20T12:15:28+5:30

अनइवेन पीरियड्स हो जाने की समस्या सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। इसको सही और रेग्युलराइज करने के लिए घर के कुछ घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं।

how to prevent your Irregular Periods with Home Remedies | अनइवेन पीरियड्स अब नहीं करेंगे परेशान, ऐसे करें घरेलू उपचार

अनइवेन पीरियड्स अब नहीं करेंगे परेशान, ऐसे करें घरेलू उपचार

अनइवेन पीरियड्स होना खतरे की घंटी हो सकती है। इसका समय रहते इलाज नहीं करवाया गया तो असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। इस समस्या को घरेलू नुस्खों से भी ठीक किया जा सकता है। 
 
अनियमित मासिक धर्म होने से परेशानियां

मासिक धर्म ना होने या अनियमित होने से महिलाओं को स्तन में चुभन, पेट के निचले हिस्से में भारीपन, मतली होना एवं आलस महसूस होती है। हालांकि, महिलाओं में अनियमित मासिक धर्म के अलग-अलग कारण हो सकते है नीचे जानें ऐसे ही कुछ कारण और उसको सही करने के आसान घरेलू नुस्खे। 

ये हो सकते हैं कारण

हर महिला के हार्मोन्स अलग-अलग होते हैं इसलिए उनमें अनियमितता के अलग-अलग कारण भी होते हैं।

1. शादी के बाद आपके मासिक धर्म होने में गड़बड़ी हो सकती है। इसके अलावा जैसे, पौष्टिक आहार ना लेना, जंक फूड का अधिक सेवन, स्‍मोकिंग, शराब, तनाव, वजन का तुरंत बढ़ना या घटना, प्रसव, गर्भपात या स्‍तनपान आदि।

2. समय पर डॉक्टर की राय नहीं लेने से आपके गर्भाशय में गांठ हो सकती है।

3. मासिक धर्म के अनियमित होने से गर्भाधारण करने में भी समस्या आती है |

4. शादी के बाद सामान्यत महिलाएं गर्भनिरोधक उपायों का इस्तेमाल करती हैं जिसकी वजह से हार्मोनल बैलेंस बिगड़ जाता है। उसे सामान्य होने में वक्त लगता है और यह भी मासिक धर्म की अवधि को प्रभावित करता है।

घरेलू उपचार से हो सकती है समस्या दूर

अनियमित मासिक धर्म को गंभीर रूप से लेना चाहिए और इसका इलाज तुरंत ही डॉक्टर से करवाना चाहिए। लेकिन घर पर ही कुछ बातों का ध्यान रखकर इस समस्या से बचा जा सकता है।  

1. मसालेदार और गर्म खाद्य पदार्थ, फास्ट फूड, डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों और अन्य जंक फूड को खाने से बचे क्‍योंकि इसमें पोषक तत्वों की कमी होती है। संतुलित और पौष्टिक आहार खाना चाहिये। फल, अनाज, सब्‍जियां, मीट, दाल और डेयरी प्रोडक्‍ट जरुर खाना चाहिए। 

2. वजन कम करने के चक्‍कर में यदि आप नाश्‍ता या एक टाइम का खाना छोड़ देती हैं तो भी पीरियड्स पर असर पडे़गा। आपको तीन टाइम भोजन जरुर करना चाहिए। 

3. धनिया या सौंफ के बीज का काढ़ा रोज दिन में एक बार पीना चाहिए। 

4. गाजर और चुकन्‍दर का रस पी कर भी अनियमित महावारी को ठीक किया जा सकता है।  

5. पानी में नींबू का रस और दालचीनी का पाउडर एक साथ मिला कर उसे रोजाना पी सकती हैं। 

6. दिन में दो बार एक चम्‍मच तिल का पाउडर खाइए।
 
7. दिन में एक कप बटर मिल्‍क यानी मठ्ठा पीजिए, इसमें पानी भी मिला सकती हैं।

8. माना जाता है कि अंगूर का जूस भी पीरियड को नियमित कर सकता है, कच्‍चा पपीता और एलोवेरा का जूस पीने से फायदा हो सकता है।

अनियमित माहवारी को सामान्य करने के लिए पीरियड्स के एक या दो हफ्ते पहले से गन्ने के रस का सेवन करना चाहिए। 

Web Title: how to prevent your Irregular Periods with Home Remedies

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे