लाइव न्यूज़ :

World Cancer Day 2018: लोगों को क्या करना चाहिए, जिससे कैंसर की पहले ही स्टेज में पहचान हो सके?

By उस्मान | Updated: February 4, 2018 16:59 IST

कैंसर से जुड़ी बड़ी समस्या यह है कि इसके शुरुआती लक्षणों की पहचना नहीं हो पाती है और जब तक पहचान होती है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।

Open in App

कैंसर एक खतरनाक बीमारी है जिसका सही समय पर इलाज नहीं कराया गया, तो आपकी मौत भी हो सकती है। लेकिन इस बीमारी से जुड़ी समस्या यह है कि इसके शुरुआती लक्षणों की पहचान नहीं हो पाती है और जब तक पहचान होती है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। अगर आप इस जानलेवा बीमारी से बचना चाहते हैं, तो दिल्ली स्थित मेट्रो कैंसर हॉस्पिटल में कैंसर एक्सपर्ट डॉक्टर आर के चौधरी आपकी मदद कर सकते हैं। डॉक्टर आपको बता रहे हैं कि आप कैंसर की पहचान पहले ही स्टेज में कैसे कर सकते हैं। 

डॉक्टर के अनुसार, देश में 70 से 80 फीसदी कैंसर के मामले एडवांस स्टेज के रूप में सामने आते हैं यानि वो स्टेज तीन या चार में होते हैं। लोगों में कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान नहीं हो पाने की मुख्य वजह लोगों में कैंसर के प्रति जागरूकता की कमी है। यही वजह है कि उन्हें पहले स्टेज में इस बीमारी का पता नहीं लग पाता है। भारत में 10 से 12 फ़ीसदी मामले पहले और दूसरे स्टेज के रूप में सामने आते हैं जबकि 80 से 85 फ़ीसदी मामले तीसरे और चौथे स्टेज में आते हैं। 

ब्रेन के कैंसर के लक्षणों में सिरदर्द और उल्टी होना शामिल है। मुंह के कैंसर के लक्षणों में मुंह में छाले या अल्सर होना शामिल है, जो जल्दी से सही नहीं होते हैं या सही होने के बाद दोबारा हो जाते हैं। इसके अलावा आवाज में भारीपन भी इसका एक लक्षण है। फेफड़े के कैंसर के लक्षणों में चेस्ट पेन, जलन और खांसी में खून आना शामिल हैं। किडनी के कैंसर के लक्षणों में पेशाब में खून आना, बार-बार पेशाब आना या पेशाब रूककर आना शामिल हैं। ब्रेस्ट कैंसर के लक्षणों में ब्रेस्ट की शेप बदलना, गांठ बनना या डिस्चार्ज होना शामिल हैं। जरूरी नहीं है कि यह सभी लक्षण कैंसर के हों लेकिन आपको इस तरह के कोई भी लक्षण महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। 

(फोटो- Pixabay) 

टॅग्स :कैंसरस्वास्थ्यहेल्थ टिप्सलाइफस्टाइलफिटनेस टिप्समहिलाऔरपुरूष
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब