लाइव न्यूज़ :

Heart Attacks in Gyms: जिम में पड़ रहा है दिल का दौरा, खुद को फिट रखने के लिए क्या करें क्या न करें

By धीरज मिश्रा | Updated: March 29, 2024 12:14 IST

Heart Attacks in Gyms: खुद को स्वस्थ्य रखने के लिए आप भी जिम जाते होंगे। लेकिन, बीते कुछ समय में ऐसा देखने को मिला है कि जिम में लोगों को दिल का दौरा पड़ जाता है, जिससे उनकी मौत हो जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ मामले ऐसे देखने को मिले जहां जिम में लोगों को दिल का दौरा पड़ गया दिल को फिट रखने के लिए कुछ टिप्स अपनाए जा सकते हैं जिम में जल्दी बेहतर शरीर पाने के लिए ज्यादा वजन उठाना नुकसानदायक हो सकता है

Heart Attacks in Gyms: खुद को स्वस्थ्य रखने के लिए आप भी जिम जाते होंगे। लेकिन, बीते कुछ समय में ऐसा देखने को मिला है कि जिम में लोगों को दिल का दौरा पड़ जाता है, जिससे उनकी मौत हो जाती है। चलिए आपको इस स्टोरी के माध्यम से समझाते हैं कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए क्या करें क्या न करें। अकसर देखा जाता है कि जिम जाने के दौरान लोगों में उत्सुकता रहती है। कम समय में बेहतर शरीर पाने की चाहत में कई बार लोग ज्यादा वजन उठाने से गुरेज नहीं करते हैं। उचित तैयारी के बिना उच्च तीव्रता वाले व्यायाम हृदय पर दबाव डाल सकते हैं। व्यायाम करने से रक्तचाप अस्थायी रूप से बढ़ जाता है। देखने में मिलता है कि कुछ लोगों के लिए यह जल्दी सामान्य नहीं हो सकता है, जिससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।

समय पर स्वास्थ्य की जांच नहीं कराते हैं

जिम आने वाले अधिकतर युवा और वयस्क लोग नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की जांच नहीं कराते हैं। उन्हें पता नहीं होता है कि उन्हें दिल से संबंधित कोई समस्या है। जब वह जिम आते हैं और गहन वर्कआउट करते हैं तो उन्हें दिल का दौरा आने की संभावना बनी रहती है।

धूम्रपान नुकसान पहुंचाते हैं

अकसर देखने में मिलता है कि कई लोग स्वस्थ रहने के लिए जिम तो जाते हैं। लेकिन, धूम्रपान करते हैं। इसका सीधा असर दिल पर होता है। इसके अलावा गलत भोजन भी असर करता है जैसे कि लाल मांस और जंक फूड शामिल हैं।

मोटापा और मधुमेह

ये स्थितियाँ भारी व्यायाम के दौरान रक्त के प्रवाह को ठीक से कठिन बना सकती हैं, जिससे दिल के दौरे का खतरा बढ़ जाता है।

दिल का दौरा पड़ने के लक्षण

व्यायाम के दौरान या बाद में सीने में दर्द, जी मिचलाना, सांस लेने में दिक्क्त, चक्कर आना, बहुत ज़्यादा पसीना आना, अगर आप किसी को इन लक्षण के सात देखते हैं तो उन्हें सीपीआर देने से उनकी जान बचाई जा सकती है।

जिम में दिल का दौरा पड़ने से बचने के टिप्स

आपको अपनी सीमाएं समझना होगा। जिम में कितना कसरत किया जाए जो आपका शरीर संभाल सकता है। अपने स्वास्थ्य के बारे में सर्तक रहें। नियमित जांच से आपको अपने स्वास्थ्य की स्थिति जानने में मदद मिल सकती है। अपने डॉक्टर की सलाह का बारीकी से पालन करें। यदि आपको दर्द महसूस हो, विशेषकर छाती में, या कोई असुविधा हो, तो तुरंत रुकें और मदद लें।

पसीने के कारण होने वाली निर्जलीकरण से बचने के लिए नियमित रूप से पानी पियें। नींद की कमी आपके दिल पर दबाव डाल सकती है। सुनिश्चित करें कि आप हर रात 7-8 घंटे की नींद ले रहे हैं। दिल के लिए स्वस्थ भोजन खाएं। आपके हृदय के लिए अच्छा आहार हृदय संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम कर सकता है।

टॅग्स :Health Departmentडॉक्टरएम्सAIIMSफिटनेस टिप्सFitness Tips
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!