फ्रिज में 'किसी भी कीमत' पर रखें ये 13 चीजें, बीमारियों से हमेशा रहेंगे कोसों दूर

By उस्मान | Published: April 10, 2018 02:37 PM2018-04-10T14:37:46+5:302018-04-10T14:37:46+5:30

अंडे और पनीर जैसी चीजों में प्रोटीन और आवश्यक पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जातें हैं जोकि आपकी सेहत के लिए जरूरी हैं.

Healthy foods always stocked in your kitchen to stay healthy | फ्रिज में 'किसी भी कीमत' पर रखें ये 13 चीजें, बीमारियों से हमेशा रहेंगे कोसों दूर

फ्रिज में 'किसी भी कीमत' पर रखें ये 13 चीजें, बीमारियों से हमेशा रहेंगे कोसों दूर

मार्किट में हजारों तरह की खानेपीने की चीजें मिलती हैं जिसमें बहुत सी चीजें हेल्दी होती हैं और बहुत सी अन्हेल्दी भी। अधिकतर देखा गया है कि लोग अन्हेल्दी चीजें खरीदते हैं और अपने किचन और फ्रिज में स्टोर कर लेते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, हेल्दी और फिट रहने के लिए आपको अन्हेल्दी चीजें खाने से बचना चाहिए। न्यूट्रिशनिश्ट प्रियांशी भटनागर आपको बता रही हैं कि आपको अपने किचन में क्या-क्या हेल्दी चीजें रखनी चाहिए।  

1) अंडे

आपको अपने किचन में हमेशा अंडे जरूर रखने चाहिए। अंडे प्रोटीन और विटामिन डी और ई का बेहतर स्रोत है। सबसे बड़ी बात इसे बनाना बहुत आसान है। 

2) पालक

इसमें सभी आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। आप इसका इस्तेमाल सब्जी के अलावा पास्ता, स्मूदी, चटनी, सलाद और आमलेट बनाने के लिए कर सकते हैं। एक कप पालक में केवल सात कैलोरी होती है।  

3) कम फैट वाला कॉटेज चीज़

नाश्ते के लिए इससे बेहतर विकल्प कुछ नहीं है। यह प्रोटीन का बेहतर स्रोत है और आप इससे कई तरह की डिश तैयार कर सकते हैं। 

4) ग्रीक योगर्ट

यह प्रोटीन का बेहतर स्रोत है। एक कप योगर्ट में 17 ग्राम प्रोटीन होता है। आप इसका स्मूदी के साथ मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- नहीं बढ़ रहा है आपका वजन! इन 10 सुपरफूड्स को करें डाइट में शामिल

5) ओट्स

यह सस्ता होता है और इसे बनाना भी आसान होता है। इससे आप कई तरह की डिश तैयार कर सकते हैं। यह फाइबर और प्रोटीन का बेहतर स्रोत है। 

6) डार्क चॉकलेट

इसमें भरपूर मात्रा में मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। कई अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि यह हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छी हो सकती है।  

7) किनोआ

इसे आप केवल 15 मिनट में तैयार कर सकते हैं।  क्विनोआ फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स का बेहतर स्रोत है। 

8) बीन्स

बीन्स कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, और प्लांट बेस्ड प्रोटीन का बेहतर स्रोत है। विशेष रूप से डिब्बाबंद बीन्स लेनी चाहिए। यह सस्ती और बेहतर होती हैं। 

9) ब्रोकोली

आप इसका विभिन्न तरीके से खाने के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें फाइटोकेमिकल्स, एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर होते हैं। इसके अलावा इसमें कैंसर से लड़ने वाले संभावित गुण हैं।

यह भी पढ़ें- अपनी सुबह की शुरुआत कीजिये इन हेल्दी और टेस्टी खानों के साथ 

10) चिया सीड्स

यह फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट का बेहतर स्रोत हैं। इसलिए आपको अपनी डाइट में इन्हें जरूर शामिल करना चाहिए। 

11) अवोकेडो

इसे सुपरफूड कहा जाता है। इसमें कार्डियोप्रोटेक्टिव मोनोअनसस्यूटेटेड फैटी एसिड, फाइबर, पोटेशियम, और विटामिन ई और सी पाए जाते हैं। 

12) पनीर

भला पनीर किसे पसंद नहीं होता है। आप इसका कई चीजें जैसे सैंडविच, सलाद, पास्ता डिश, अंडे आदि बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह  प्रोटीन और कैल्शियम का बेहतर स्रोत है।  

13) खजूर

इसमें नेचुरल शुगर होती है। आप इसका स्मूदी में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह फाइबर, पोटेशियम, एंटीऑक्सिडेंट, कैल्शियम, आयरन, बी विटामिन, और फाइटोकेमिकल्स का बेहतर स्रोत हैं।  

(फोटो- पिक्साबे) 

Web Title: Healthy foods always stocked in your kitchen to stay healthy

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे