लाइव न्यूज़ :

सिर से लेकर पांव तक हर अंग के लिए फायदेमंद हैं ये फल, खून की कमी, कैंसर जैसे 10 रोगों से करता है बचाव

By उस्मान | Updated: January 27, 2020 12:00 IST

इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, कार्बोहाइड्रेट, आयरन और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

Open in App

चीकू एक ऐसा फल है जिसे बहुत कम लोग खाना पसंद करते हैं। बेशक यह फल देखने में साधारण लगता है, लेकिन इसके फायदे आपको हैरान कर देंगे। चीकू में विटामिन ए, विटामिन सी, कार्बोहाइड्रेट, आयरन और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपकी सेहत को कई फायदे हो सकते हैं, चलिए जानते हैं कैसे। 

आंखों की रोशनी होती है तेज़चीकू का लगातार सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज हो साती है। इसका कारण यह है कि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है। यह तत्व आंखों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। इसमें आंखों की बीमारियां दूर करने के क्षमता होती है साथ ही यह आंखों में होने वाली खुश्की को भी दूर कर सकता है।

खून की कमी से बचाने में सहायकचीकू में आयरन और फोलेट भी काफी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह दोनों तत्व शरीर में खून बनाने और बालों के विकास के लिए जरूरी हैं। इसके सेवन से आपको बालों के झड़ने की समस्या के साथ एनीमिया जैसे रोग से बचने में सहायता मिल सकती है। 

किडनी की पथरी में लाभकारीचीकू के सेवन से किडनी या गॉलब्लेडर में होने वाली पथरी दूर हो सकती है। इसकी वजह यह है कि चीकू में पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखता है, जिससे दिल स्वस्थ रहता है और पाचन तन्त्र भी दुरुस्त रहता है।

चेहरे की झुर्रियां होती हैं खत्मचीकू के सेवन से आपको भरपूर मात्रा में एनर्जी मिलती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा की झुर्रियों को खत्म कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें कैल्शियम भी होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक है।

कैंसर से बचाने में सहायकचीकू में उपस्थित विटामिन ए और बी शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ाने नहीं देता है। इसमें एंटीओक्सिडेंट व फाइबर भी होता है, जिससे ये शरीर के सारे विषेले पदार्थ को भी बाहर निकालता है। विटामिन ए फेफड़ों व मुंह के कैंसर से बचा जा सकता है।

हड्डियां बनती हैं मजबूतहड्डी को मजबूत करने के लिए शरीर को अतिरिक्त मात्रा में कैल्शियम, फोस्फोरस व आयरन की जरुरत पड़ती है। चीकू में ये तीनों ही पोषक तत्व होते है, जिससे ये हड्डीयों के लिए बहुत अच्छा है।

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंदअक्सर गर्भस्थ के दौरान महिलाओं को बहुत से फल, सब्जियों को खाने के लिए मना कर दिया जाता है। लेकिन चीकू ऐसा फल है, जिसे डॉक्टर हमेशा खाने को बोलते है। इसे खाने से गर्भवती महिला को कमजोरी नहीं होती है।

इन्फेक्शन से बचाने में सहायकइसमें एंटी वायरल व एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। यही वजह है कि रोजाना चीकू खाने से किसी भी तरह का कोई इन्फेक्शन शरीर में असर नहीं कर पाता।

डायरिया में सहायकइसमें पानी की अधिकता होती है, जिससे डायरिया में ये फायदा करता है। पानी में चीकू को उबालकर उस पानी को पियें, व चीकू भी खा सकते है। इससे बवासीर की परेशानी भी दूर होती है।

अवसाद के लिएकई बार चिंता, परेशानी, डिप्रेशन से सर दुखने लगता है। मन भारी रहता है। ऐसे में आपको चीकू फल खाना चाहिए। मन बहुत शांत रहता है। इसके अलावा यह सर्दी-जुकाम की परेशानी से भी दूर रखता है।

शरीर से विषेले तत्व होते हैं दूरचीकू में मूत्रवर्धक गुण होते हैं, यह पेशाब की मात्रा बढ़ाता है, जिससे शरीर के सारे विषेले तत्व निकल जाते है। इससे शरीर में पानी की मात्रा बनी रहती है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब