लाइव न्यूज़ :

Diet tips: मर्दाना ताकत बढ़ाकर यौन समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं ये 4 फूड, थकान और खून की कमी भी होती है दूर

By उस्मान | Updated: July 11, 2020 13:11 IST

Healthy diet tips: इम्यूनिटी सिस्टम में सुधार करने और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए इन चीजों का सेवन जरूरी

Open in App
ठळक मुद्देइन चीजों के सेवन से दूर होती है खून की कमी इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत करने के लिए जरूरी है इन चीजों का सेवनपोषक तत्वों से भरपूर ये चीजें ब्लड सर्कुलेशन में करती है सुधार

नपुंसकता (erectile dysfunction), शीघ्रपतन (premature ejaculation) कामेच्छा में कमी (Libido) ये ऐसी यौन समस्याएं हैं जिनसे आजकल अधिकतर लोग पीड़ित हैं। खराब खान-पान और जीवनशैली इन समस्याओं की सबसे बड़ी जड़ हैं। 

खान-पान सही नहीं रहने से शरीर में हमेशा थकान, कमजोरी और खून की कमी की शिकायत हो जाती जाती है जिसका असर यौन स्वास्थ्य पर पड़ता है। वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो यौन दुर्बलता की समस्या से परेशान रहते हैं। यह ऐसी समस्या है जिससे आपका रिश्ता खतरे में आ सकता है। 

बदलते लाइफस्टाइल में अनियमित खानपान, खानपान में पोषक तत्वों की कमी और बढ़ते तनाव के कारण ज्यादातर पुरुष इन समस्याओं का शिकार हैं। कमजोरी दूर करने के लिए कई तरह की दवाओं का इस्तेमाल आपको खतरे में डाल सकता है।

यदि आप घरेलू चीजों के इस्तेमाल से ताकत बढ़ाना चाहते हैं तो आज हम घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनका कुछ दिनों तक नियमित सेवन करने से आपको लाभ हो सकता है। 

सौंफ और गुड़सौंफ का सेवन पुरुषों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें वो सभी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के कामकाज के लिए जरूरी हैं। सौंफ में जिंक और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जो शीघ्रपतन की समस्या से भी छुटकारा दिला सकती है। इससे  शरीर में एनर्जी बनी रहती है। साथ ही इम्यून सिस्टम यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत बनती है। 

 इसके लिए 20 ग्राम सौंफ को पीसकर पाउडर बना लें। अब उतना ही मात्रा में मिश्री मिलाकर रात को सोने से कुछ देर पहले गाय के दूध के साथ इस चूर्ण का सेवन करें। इससे पुरुषों की यौन शक्ति दुगनी हो सकती है। शीघ्रपतन या कमजोरी की समस्या से निपटने के लिए आप दो चम्मच सौंफ पीसकर गुड़ के साथ  खा सकते हैं। इसके सेवन से रक्तचाप भी सामान्य रहता है। 

चुकंदर जो पुरुष कमजोर शरीर से परेशान है और अपनी सेहत को अच्छा बनाना चाहते हैं तो उनके लिए चुकंदर का सेवन करना फायदेमंद होगा। क्योंकि चुकंदर में कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर को और मजबूत बनाने में मददगार होते हैं। चुकंदर कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट जैसी जरूरी पोषक तत्वों का भंडार है। 

इसके नियमित सेवन करने से आपको काफी बदलाव महसूस होने लगेगा। यह आपके शरीर में खून की कमी को दूर कर आपके शरीर को मजबूत बनाने में मददगार साबित होगा। साथ ही इसके नियमित सेवन करते रहने से सेक्स पावर में भी बढ़ोतरी होगी। आपका शरीर पहले से ज्यादा मजबूत और ताकतवर बन जाएगा।

कद्दू के बीजकद्दू के बीच के बारे में, इसके सेवन करने से यह काम इच्छा को उत्तेजित करता है। इसका इस्तेमाल इस काम के लिए सदियों से किया जाता रहा है। कद्दू के बीज में मैग्नीज, मैग्नीशियम, फास्फोरस, तांबा, जस्ता, आयरन, स्ट्रिप्टोपिन और प्रोटीन के साथ विटामिन ई, विटामिन के, विटामिन सी और विटामिन बी पाए जाते हैं।

इसमें अच्छी गुणवत्ता वाला प्रोटीन और आवश्यक फैटी एसिड में मौजूद होता है। इसके अलावा फेनोलिक और फ्री रेडिकल्स को खत्म करने के लिए विभिन्न रूपों में इसमें एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। इसमें मौजूद जिंक की मात्रा प्रोस्टेट ग्रंथि के लिए बहुत जरूरी अवयव हैं। 

जिंक होने के कारण यह काम उत्तेजना को बढ़ाता है। कद्दू के बीजों में जिंक काफी मात्रा में पाया जाता है। शरीर में जिंक की कमी से पुरुषों में स्पर्म की गुणवत्ता में कमी तथा टेंशन जैसी समस्याएं होती है। इसके सेवन से पुरुषों के शुक्राणुओं की गुणवत्ता पर अच्छा प्रभाव पड़ सकता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्सघरेलू नुस्खेमेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब