बस कुछ दिनों तक खा लें ये 20 चीजें, पूरी ठंड नहीं होगा जोड़ों में दर्द, हड्डियां भी बनेंगी मजबूत

By उस्मान | Published: October 24, 2019 05:35 PM2019-10-24T17:35:40+5:302019-10-24T17:36:25+5:30

आजकल सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं बल्कि बच्चे और युवा भी हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। हड्डियों के कमजोर होने का सबसे बड़ा कारण खराब डाइट है।

Healthy diet tips: eat these foods in winter to get rid joint pain, arthritis and strong bones in Hindi | बस कुछ दिनों तक खा लें ये 20 चीजें, पूरी ठंड नहीं होगा जोड़ों में दर्द, हड्डियां भी बनेंगी मजबूत

बस कुछ दिनों तक खा लें ये 20 चीजें, पूरी ठंड नहीं होगा जोड़ों में दर्द, हड्डियां भी बनेंगी मजबूत

सर्दियों का मौसम जल्द ही दस्तक देने वाला है और इस मौसम में जोड़ों में दर्द की सबसे अधिक समस्या होती है। आजकल सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं बल्कि बच्चे और युवा भी हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। हड्डियों के कमजोर होने का सबसे बड़ा कारण खराब डाइट है। खाने की कुछ चीजों के नियमित और अधिक सेवन से हड्डियों का कैल्शियम खत्म होने लगता है। भारत के 70 से 90 फीसदी लोग विटामिन डी की कमी का शिकार हैं, जो कमजोर हड्डियों का सबसे बड़ा कारण है।

हड्डियां शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। मजबूत हड्डियां मजबूत शरीर की निशानी हैं। कमजोर हड्डियां बुढ़ापे, बीमारी और अपंगता का प्रतीक हैं। हड्डियां शरीर में दूसरे अंगों को सहारा देती हैं और रेड एंड वाइट सेल्स बनाती हैं। सर्दियों में हड्डियों को मजबूत बनाने और दर्द से राहत पाने के लिए आपको अपनी डाइट में इन चीजों को किसी भी हाल में शामिल करना चाहिए। 

1) रागी

रागी एक प्रकार का अनाज होता है, जो कैल्शियम से भरपूर होता है, रागी के आटे से बनी रोटियां या परांठे का सेवन करने से कैल्शियम की कमी दूर होती है और हड्डियां मजबूत बनती हैं।

2) सहजन

कैल्शियम की कमी दूर करने में सहजन भी बहुत कारगर होता है, ऐसा माना जाता है की 100 ग्राम सहजन में 5 गिलास दूध के बराबर कैल्शियम होता है, कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए आप सहजन की पत्ती और इसके फल का सेवन कर सकते हैं।

3) मशरूम

मशरूम के अंदर काफी मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और फास्फोरस की अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसीलिए आप लोग महीने में कम से कम 4 दिन मशरूम का सेवन जरूर करें।

4) अंडे

अगर कोई व्यक्ति मांसाहारी है, तो वह व्यक्ति अंडे का अंदर का पीला भाग खा सकता है। अंडे के पीले भाग के अंदर काफी मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं।

5) संतरे का रस

सुबह के समय ऑरेंज जूस पीना शरीर के लिए सबसे ज्यादा अच्छा माना जाता है। यह शरीर में सभी कमी को पूरी करता है तथा शरीर को हमेशा फिट रखता है।

6) मेथी

मेथी के बीजों में पेट्रोलियम ईथर एक्सट्रैक्ट नामक एक यौगिक पाया जाता है जिसमें मुख्य रूप से लिनोलिक एसिड और लिनोलेनिक एसिड शामिल हैं। इंडियन जर्नल ऑफ फ़ार्माकोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में इन यौगिक के एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-आर्थराइटिक प्रभावों की जांच की गयी। 

7) गुड़ वाला दूध

कैल्शियम से भरपूर दूध पीने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। इसके अलावा गुड़ से हड्डियों और मांसपेशियों को पोषण मिलता है। ऐसा माना जाता है कि दूध में गुड़ मिलाकर पीने से जोड़ों के दर्द और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। 

इन चीजों को भी खायें

इनके अलावा आपको सर्दियों में मीट, मछली, दूध, दही, मक्खन, घी जैसे डेयरी उत्‍पाद, सोयाबीन, दलिया, साबुत अनाज, दाल व मूंगफली आदि का खूब सेवन करना चाहिए। साथ ही विभिन्न प्रकार के फल खाने के साथ साथ अधिक मात्रा में पानी पीने की आदत बना लें। 

Web Title: Healthy diet tips: eat these foods in winter to get rid joint pain, arthritis and strong bones in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे