पेट से आ रही है आवाज का कारण केवल भूख नहीं, इस जानलेवा बीमारी के भी हो सकते हैं संकेत

By धीरज पाल | Published: February 16, 2018 03:27 PM2018-02-16T15:27:49+5:302018-02-16T16:34:33+5:30

पेट से गुड़गुड़ने की आवाज यदि कभी-कभी आए तो कोई खतरा नहीं होता है, लेकिन लगातार कुछ दिनों तक ऐसा हो तो फौरन डॉक्टर को दिखाएं।

Health What Makes Your Stomach Growl | पेट से आ रही है आवाज का कारण केवल भूख नहीं, इस जानलेवा बीमारी के भी हो सकते हैं संकेत

पेट से आ रही है आवाज का कारण केवल भूख नहीं, इस जानलेवा बीमारी के भी हो सकते हैं संकेत

पेट हमारे शरीर का एक अभिन्न अंग है। अक्सर पेट से अजीबो गरीब आवाज आती है जो दूसरों को भी सुनाई देती है। इस मौके पर लोग अक्सर लोग पूछ बैठते हैं कि क्या आपके पेट में कुछ तकलीफ तो नहीं है? इसके अलावा इसे भूख लगने का भी संकेत माना जाता है। ऐसा कभी-कभी हो तो कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन लगातार कुछ दिनों तक ऐसी अजीबो-गरीब आवाजों का पेट से आना कोई साधारण बात नहीं है। ऐसे में आपको सतर्क हो जाना चाहिए। क्योंकि यह किसी बड़ी बिमारी का संकेत हो सकता है।

अक्सर पेट से आने वाली आवाज के पीछे कोई खास वजह नहीं होती है बल्कि इसे हम अपने अनियमित भोजन व गलत भोजन करके इस बिमारी को न्योता देते है। दरअसल, जब कभी हम गलत भोजन, करते हैं तो वो भोजन हमारी पेट में प्रवेश करते ही अजीबों गरीब आवाजें पैदा करने लगती है। 

जल्दी-जल्दी भोजन बनती है आवाज की वजह

भोजन करने का बकायदा एक नियम होता है जिसे हमें फॉलो करना चाहिए। कई बार जल्दी-जल्दी भोजन करना भी पेट से आवाज आने की वजह बनती है क्योंकि जल्दी-जल्दी भोजन करने से काफी मात्रा में हवा भी खाने के साथ पेट में प्रवेश कर जाती है। यह खाना आहार नली से नीचे उतरता है, तो हवा भी खिसकती  है जिससे पेट से आवाज आती है। इस वजह से पेट में गैस बन जाती है। पेट में गैस बनना कुछ लोगों में कम बनती है कुछ लोगों में अधिक बनती है। इससे भी पेट से आवाज आती है।

इसके अलावा कई वजहों से पेट से अजीब आवाज आती है। आइए आज हम आपको बताएंगे कि किन-किन वजहों से पेट से आवाज आती है।

गैस का बनना 

अगर पेट से गुड़गुड़ने  की अवाज आती है तो पेट में गैस बनना एक बड़ा कारण बन जाता है। जिससे न आपको भूख लगती है और पूरे दिन आपको परेशानियों का सामना करना पड़ता है।  जब हमारे पेट में गैस बनती है तो वह पेट की दीवारें टकराती है, जिससे गुड़गुड़ने की आवाज आती है।

खाली पेट रहना 

यदि आपका पेट लंबे समय से खाली है या भूखे रहते हैं, तो भी कई बार पेट को खाना पचाने में परेशानी होती है। इससे पेट को पूर्ण पोषण नहीं मिल पाता और आवाज आती है। इसलिए समय से खाना खाना चाहिए। इससे आपकी पाचन शक्ति के साथ आपका पेट स्वस्थ्य रहता है। 

आंत का कैंसर

आए दिन आपके पेट में गैस बन रही है या अजीबों गरीब आवाजें आ रही है तो थोड़ा सावधान हो जाएं और डॉक्टर को जरूर दिखाएं। यदि दवा लेने के बाद भी समस्या खत्म नहीं हो रही है, तो यह आंत के कैंसर के लक्षण भी हो सकते हैं। कैंसर पेट में गैस बनाता है, जिसकी वजह से इसे आसानी से नहीं पहचाना नहीं जा सकता। 

Web Title: Health What Makes Your Stomach Growl

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे