लाइव न्यूज़ :

ब्रेकफास्ट नहीं करने से तेजी से बढ़ता है मोटापा, यह भी हैं 3 बड़े नुकसान

By उस्मान | Updated: April 27, 2018 11:42 IST

नाश्ता करने से आपको दिनभर के कार्यों को करने के लिए एनर्जी मिलती है। लेकिन कुछ लोग वक्त की कमी के चलते सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं।

Open in App

डॉक्टर और एक्सपर्ट हमेशा यह कहते हैं कि नाश्ता दिन का सबसे जरूरी भोजन होता है। सात आठ घण्टे की नींद के बाद यह पहला भोजन होता है। यही वजह है कि इसकी अहमियत और भी बढ़ जाती है। नाश्ता करने से आपको दिनभर के कार्यों को करने के लिए एनर्जी मिलती है। लेकिन कुछ लोग वक्त की कमी के चलते सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं। आपको बता दें कि नाश्ता छोड़ने से आपको कई नुकसान हो सकते हैं। सुबह का नाश्ता छोड़ने से आपको मोटापे की समस्या हो सकती है। 

मोटापा एक गंभीर समस्या है जिससे आपको डायबिटीज और दिल से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। आपने अभी तक ऐसा सुना होगा कि ज्यादा खाने से मोटापा बढ़ता है। लेकिन हाल ही में जो रिसर्च सामने आई है वो आपको चौंका सकती है। रिसर्च में खुलासा हुआ है कि सुबह के समय कुछ नहीं खाने से भी आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं। 

नाश्ता नहीं करने वाले हो जाएं सावधान

अगर आपको नाश्ता करने की आदत नहीं है या ऑफिस जाने के जल्दबाजी में आप नाश्ता नहीं करते हैं, तो आपका मोटापा तेजी से बढ़ सकता है। एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि नाश्ता करने वाले 10।9 फीसदी लोगों की तुलना में नाश्ता न करने वाले 26।7 फीसदी लोग मोटापे का शिकार थे। 

कए कहते हैं शोधकर्ता

अमेरिका के मेयो क्लीनिक के शोधकर्ता केविन स्मिथ के अनुसार, कभी-कभी नाश्ता करना शरीर के मध्य भाग के मोटापे व भार बढ़ने से जुड़ा हुआ है और यह जुड़ाव कभी नहीं नाश्ता करने वालों में ज्यादा स्पष्ट रूप से दिखता है। 

यह भी पढ़ें- लोपामुद्रा जैसी फिटनेस पाने के लिए आज ही से शुरू कर दें ये 2 एक्सरसाइज

ऐसे हुई रिसर्च

इस शोध के लिए दल ने 2005 से 2017 तक 347 लोगों के नाश्ते की आदतों का अध्ययन किया। इन प्रतिभागियों की उम्र 18 से 87 साल रही और इनकी ऊंचाई, भार, कमर व कुल्हे के घेरे को मापा गया। इसके अलावा जिन्होंने कभी नाश्ता नहीं किया, उन्होंने बीते सालों में खुद ज्यादा वजन बढ़ने की सूचना दी है।

नाश्ता छोड़ने से होने वाले नुकसान

1) कमजोरी

स्वस्थ नाश्ता आपके शरीर को ऊर्जा देता है। आपने बीते दस घंटों से कुछ नहीं खाया होता और नाश्ता इस कमी को पूरा कर आपको ताकत देता है। अगर आप नाश्ता नहीं करते हैं, तो मजबूरन आपके शरीर को ऊत्तकों से ग्लूकोज लेना पड़ता है। इससे आप लंच तक कमजोर और आलसी महसूस करते रहते हैं।

यह भी पढ़ें- इकबाल ने सिर्फ 2 महीने में बना ली फौलादी बॉडी, जानिए कैसे 

2) ध्यान में कमी

नाश्ता न करने से आपको ध्यान केंद्रित करने में परेशानी आती है। कई बार हालात यह हो जाती है कि आप खुद को बीमार महसूस करने लगते हैं। नाश्ता न करने से आपका शरीर और दिमाग दोनों बीमार महसूस करने लगते हैं। क्योंकि आपके शरीर में पोषण की कमी होती है, इसलिए दिमाग बार-बार उस ओर जाता है। ऐसे में आप काम की ओर ध्यान नहीं लगा पाते। 

3) डायबीटीज

आपके खाने की आदत और सेहत का गहरा ताल्लुक है। जो लोग अक्सर सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं या जल्दबाजी में आधा-अधूरा करते हैं उन्हें टाइप 2 डायबीटीज का खतरा बहुत ज्यादा होता है। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल प्रभावित होता है और आपको डिप्रेशन, टेंशन और बेचैनी भी हो सकती है।

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब