लाइव न्यूज़ :

तेज चलने से हार्ट डिजीज का खतरा होता है कम, यह भी हैं 7 बड़े फायदे

By उस्मान | Updated: April 23, 2018 12:52 IST

रोजाना 30-40 मिनट की वॉक से मधुमेह यानी डायबिटीज का खतरा 29 प्रतिशत तक कम हो जाता है।

Open in App

कुछ लोग कहते हैं कि तेज चलने से फायदा होता है। कई लोग तमाम फायदे जानते हुए भी पैदल चलने से बचते रहते हैं। पैदल चलना बेशक रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत जरूरी नहीं बचा हो, लेकिन सेहत के लिए यह फायदेमंद ही है। कुछ शोधकर्ताओं के अनुसार, अगर तेज गति से पैदल चला जाए तो अवसाद से मुक्ति मिल सकती है। इटली की यूनिवर्सिटी ऑफ फरेरा के शोधकर्ताओं के अनुसार, तेज चलने से अस्पताल में भर्ती होने और वहां लंबे समय तक रहने की स्थिति का जोखिम कम होता है।  

शोधकर्ताओं ने 1,078 हाई ब्लड प्रेशर से ग्रस्त रोगियों को शामिल किया गया था, जिनमें से 85 फीसदी को कोरोनरी हृदय रोग व 15 फीसदी को वाल्व रोग था। इनमें से कुल 359 रोगियों की धीमी गति से चलने वालों, 362 की मध्यम व 357 की तेज गति से चलने वालों के रूप में पहचान की गई।

यह भी पढ़ें- सर्जरी छोड़ो, घर पर इन 5 नैचुरल तरीकों से बढ़ाएं ब्रेस्ट साइज 

अध्ययन में यह निष्कर्ष निकला कि धीमी गति से चलने वालों की तुलना में तेजी से चलने वालों को तीन साल में अस्पताल में भर्ती होने की 37 फीसदी कम संभावना देखी गई। 

शोधकर्ताओं ने कहा  कि चहलकदमी वयस्कों में व्यायाम का सबसे लोकप्रिय प्रकार है। यह निशुल्क और बिनी विशेष प्रशिक्षण के लगभग कहीं भी किया जा सकता है। यहां तक कि छोटे अंतराल में, लेकिन नियमित चहलकदमी के काफी लाभ हैं। चलने की गति में तेजी आने पर यह लाभ अधिक हो जाते हैं।

तेज चलने के अन्य फायदे

अमेरिकन जर्नल ऑफ साइंस में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, रोजाना पैदल चलने से आपको यह फायदे होते हैं। 1) सप्ताह में 2 घंटे की चहलकदमी से ब्रेन स्ट्रोक का खतरा 30 प्रतिशत तक घट जाता है।2) रोज 30-60 मिनट पैदल चलने से हार्ट अटैक का खतरा काफी कम हो जाता है।3) रोजाना 30-40 मिनट की वॉक से मधुमेह का खतरा 29 प्रतिशत तक कम हो जाता है।4) दिन में 30 मिनट पैदल चलने से डिप्रेशन का खतरा 36 प्रतिशत तक कम होता है।5)  रोज कम से कम 1 घंटे की चहलकदमी से मोटापे का खतरा आधा ही रह जाता है।

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब