सर्जरी छोड़ो, घर पर इन 5 नैचुरल तरीकों से बढ़ाएं ब्रेस्ट साइज

By उस्मान | Published: April 20, 2018 05:20 PM2018-04-20T17:20:41+5:302018-04-20T17:24:20+5:30

वैसे तो ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के कई ट्रीटमेंट उपलब्ध हैं। जो विभिन्न तरह की दवाओं और सर्जरी आदि के रूप में पाए जाते हैं लेकिन इन पर एक बड़ी राशि भी खर्च करनी पड़ती है।

health tips how to increase breast size naturally | सर्जरी छोड़ो, घर पर इन 5 नैचुरल तरीकों से बढ़ाएं ब्रेस्ट साइज

सर्जरी छोड़ो, घर पर इन 5 नैचुरल तरीकों से बढ़ाएं ब्रेस्ट साइज

बॉडी को फिट रखने के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती। महिलाओं की असली खूबसूरती उनके ब्रेस्ट साइज पर भी निर्भर करती है लेकिन कुछ महिलाओं का ब्रेस्ट साइज बहुत कम होता है, जिससे उन्हें कई बार शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। इससे महिलाओ में आत्मविश्वाश की कमी के साथ हीनभावना भी आ सकती है। वैसे तो ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के कई  ट्रीटमेंट उपलब्ध हैं, जो विभिन्न तरह की दवाओं और सर्जरी आदि के रूप में पाए जाते हैं लेकिन इन पर एक बड़ी राशि भी खर्च करनी पड़ती है। सर्जरी एक ऐसा तरीका है, जिसका प्रयोग कई महिलाओं ने किया है। अगर आप ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए सर्जरी नहीं करवाना चाहती हैं, तो आप कुछ घरेलू उपाय ट्राई कर सकती हैं। 

1) सोया मिल्क

इसमें भरपूर मात्रा में इसॉफ्लेवंस (isoflavones) होते हैं और एस्ट्रोजन हार्मोन होते हैं, जो ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में मदद करते हैं। आपको रोजाना एक गिलास गर्म सोया मिल्क पीना चाहिए। सोयाबीन को अपनी डाइट में भी शामिल कर सकती हैं। 

2) नट्स

काजू, अखरोट, मूंगफली और पीनट जैसी चीजों को खाने से आपके ब्रेस्ट साइज में बढ़ोतरी हो सकती है। नट्स में हेल्दी फैट, प्रोटीन, और आवश्यक विटामिन और मिनरल्स होते हैं। साथ ही, यह दिल के लिए भी अच्छे हैं और मस्तिष्क को बढ़ावा देते हैं।  

3) दूध

डेयरी उत्पादों को भी ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए जाना जाता है। गाय का दूध एस्ट्रोजन, प्रोलैक्टिन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन को बढ़ावा देता है। ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए आपको एक गिलास दूध सुबह और एक गिलास दूध रात को पीना चाहिए। 

4) पपीता

दूध के साथ पपीता खाने से ब्रेस्ट का साइज बढ़ सकता है। कच्चे पपीते में एंजाइम होते हैं जिसका इस्तेमाल डाइट्री सप्लीमेंट बनाने के लिए किया जाता है। इसमें कैरोटीन, फ्लेवोनोइड्स, विटामिन सी, और विटामिन बी (फोलेट और पैंटोथेनिक एसिड) जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।

यह भी पढ़ें- नेहा जैसा स्लिम एंड सेक्सी फिगर पाने के लिए रोजाना 15 मिनट करें ये काम 

5) सीफूड

फिश, ऑयस्टर, प्रॉन आदि का सेवन करना चाहिए। इन चीजों में भरपूर मात्रा में मैंगनीज पाया जाता है। यह ब्रेस्ट टिश्यू को बढाने के लिए सेक्स हार्मोन को बढ़ावा देने में मदद करता है। आपको मछली को कम तेल और काली मिर्च के साथ पकाना चाहिए।

(फोटो- पिक्साबे) 

Web Title: health tips how to increase breast size naturally

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे