लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य योजना CGHS में बड़ा बदलाव करने वाली है सरकार, इन लोगों को होगा फायदा

By उस्मान | Updated: March 13, 2020 12:47 IST

केंद्र सरकार ने इस योजना से जुड़े लाभार्थियों के परिजनों के लिए कुछ सोचा है

Open in App

लोकसभा में शुक्रवार को सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (CGHS) पर चर्चा हुई। इस दौरान सवालों के जवाब देते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि इस स्कीम में आने वाले केन्द्रीय कर्मचारीयों के परिजनों को भी कैशलेस सुविधा दी जाएगी। 

पश्चिम बंगाल की बलूरघाट लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद सुकांता मजूमदार ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन से सवाल किया कि जिस तरह सभी सांसदों और अन्य नेताओं को केन्द्रीय स्वास्थ्य योजनाओं में कैशलेस सुविधा मिलती है, तो क्या केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में काम कर रहे कर्मचारी और उनके परिवारों को इलाज के लिए यह सुविधा मिलेगी? 

इस पर हर्षवर्धन ने कहा कि हमने अक्टूबर में सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम में सुधार करने के लिए कर्मचारीयों से सुझाव मांगें थे। हमारे पास काफी सुझाव आये हैं और इस संदर्भ में भी सुझाव प्राप्त हुए हैं। इन सुझावों पर एक समिति ने समीक्षा की है और कुछ सुझाव दिए हैं, जिन पर काम किया जा रहा है। इसका काम पूरा होते ही कुछ अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

 

सुकांता मजूमदार दूसरा सवाल यह किया कि रेफरेल सिस्टम ते तहत 75 वर्ष की आयु वाले बुजुर्गों के लिए वेलनेस सेंटर की सुविधा है क्या इस उम्र को कम करके 60 किया जा सकता है? अगर किसी केन्द्रीय सरकार के कर्मचारी के माता-पिता राज्य सरकार में काम कर रहे हैं तो उनके लिए नौ हजार की पेंशन है, क्या इसको बढ़ाया जा सकता है? 

इस पर हर्षवर्धन ने कहा कि हम इस बारे में पिछले पांच साल से काम कर रहे हैं और अभी काम कारी है। इस पर मांगे सुझावों पर जल्द फैसला लिए जाएगा और जैसे ही काम पूरा हो जाएगा सदन को सूचित कर दिया जाएगा।  

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटहर्षवर्धन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार