लाइव न्यूज़ :

दवाओं को रखो एक तरफ, कब्ज से जल्दी छुटकारा पाने के लिए पिएं ये 4 ड्रिंक

By उस्मान | Updated: February 19, 2018 11:14 IST

अगर दवा या लैक्सेटिव से भी आपको कब्ज से राहत नहीं मिल रही है, तो इन ड्रिंक्स को भी आजमाकर देखें।

Open in App

कब्ज एक गंभीर समस्या है। इससे आपको कई अन्य रोग हो सकते हैं। जब डायट में फाइबर की मात्रा बढ़ाने, खूब पानी पीने और नियमित रूप से एक्सरसाइज करने के बाद भी कब्ज से राहत नहीं मिलती है, तो कुछ लोग इससे राहत पाने के लिए दवाओं या लैक्सेटिव का सहारा लेते हैं। खैर, अगर आप कब्ज से पीड़ित हैं, तो न्यूट्रिशनिश्ट स्वेता शर्मा आपकी मदद कर सकती हैं। स्वेता आपको कुछ खास ड्रिंक्स बता रही हैं, जिन्हें पीने से आपको कब्ज से राहत मिल सकती है। 

1) तरबूज और चिया बीज का रस

सामग्री:तरबूज- 3 कपचिया के बीज -1 चम्मचशहद- 1 चम्मच टीसीपी

बनाने का तरीका

3 कप तरबूज के टुकड़ों को चीनी या शहद के साथ मिलाकर ब्लेंड कर लें। जूस में चिया के बीज डालें और आधे घंटे तक फ्रिज में रख दें। इसमें पुदीने के पत्ते डालकर पिएं। तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है और चिया के बीज पानी में मिलकर जेली की तरह काम करते हैं, जिसे पीने से बाउल मूवमेंट आसन बनता है।  

2) केले और तिल के बीज की ड्रिंक

सामग्री:केले के टुकड़े- 1 कपतिल के बीज- 1 चम्मच शहद- 1 चम्मच 

बनाने का तरीका

तिल के बीजों को पीसकर पाउडर बना लें। इसके बाद ब्लेंडर में केले के टुकड़े और शहद डालकर मिक्स करें। ठंडा होने के बाद सर्व करें। केले में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम होता है, जिससे मल को मुलायम और साफ करने में मदद मिलती है। तिल के बीज लुब्रीकेंट के रूप में काम करते हैं और कब्ज से राहत दिलाते हैं। 

3) ड्राई फ्रूट्स मिल्कशेक

सामग्री:दही- 1 कपकिशमिश- एक मुट्ठीअंजीर- 4 से 5खजूर- 4 से 5

बनाने का तरीका

खजूर के छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और ब्लेंडर में अंजीर, किशमिश व दही के साथ ब्लेंड कर लें। इसे फ्रिज में ठंडा करके पिएं। दही में प्रोबायोटिक बैक्टीरिया होता है, जो कब्ज की वजह से पेट को हुए नुकसान की मरम्मत में मदद करता है। ड्राई फ्रूट्स में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे स्टूल पास होने मदद मिलती है। 

4) एवोकैडो स्मूदी

सामग्री:एवोकैडो- 3 / 4 कपबादाम या काजू का दूध- 1 कपशहद या मैपल सिरप- 1 चम्मच

बनाने का तरीका

एवोकैडो को स्कूप करें और उसे बादाम या काजू के दूध के साथ मिक्स कर लें। इसे फ्रिज में आधा घंटा ठंडा करने के बाद पिएं। एवोकैडो में फैट की मात्रा अधिक होती है, जो आंत के कामकाज को बेहतर करता है। इसके अलावा इसमें फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स भी होते हैं, जो पाचन तंत्र की सूजन को कम करते हैं।

(फोटो- Flickr) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडलाइफस्टाइल
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब