लाइव न्यूज़ :

टेस्टी ही नहीं हेल्दी भी है पोहा, नाश्ते में 1 प्लेट पोहा खाने से होते हैं ये 5 फायदे

By उस्मान | Published: February 24, 2018 8:02 AM

सिर्फ 100 ग्राम पोहा में 20 मिलीग्राम आयरन होता है, इसलिए गर्भवती महिलाएं और बच्चे पोहा जरूर खाएं।

Open in App

पोहा एक टेस्टी फूड है जिसे बहुत से लोग नाश्ते में खाना पसंद करते हैं। पोहा चावल से बना होता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे बनाना बहुत आसान है। इसमें आयरन और कार्बोहाइड्रेट के साथ-साथ कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। इसके अलावा इसमें ग्लूटेन की मात्रा कम होती है। आप इसे ज्यादा टेस्टी बनाने के लिए इसमें कई सब्जियां, नमकीन, अनार के दाने और मूंगफली जैसी कई चीजें मिला सकते हैं। यह बहुत हल्का नाश्ता है जिसे आसानी से पचाया जा सकता है। चलिए जानते हैं सुबह नाश्ते में पोहा खाने से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं। 

1) आयरन की कमी से बचा जा सकता है

रोजाना पोहा खाने से आयरन की कमी से बचा जा सकता है। 100 ग्राम पोहा में 20 मिलीग्राम आयरन होता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं और बच्चों को पोहा जरूर खाना चाहिए। शरीर में आयरन की मात्रा पर्याप्त होने से सेल्स को ऑक्सीजन मिलता है, ये शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है। इसके अलावा ये इम्‍यूनिटी को मजबूत बनाता है।

2) फाइबर और प्रोटीन का बेहतर स्रोत

पोहा में सब्जियां मिलाने से इसमें विटामिन, खनिज और फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है। इसके अलावा इसमें स्‍प्राउट्स, सोयाबीन, सूखे मेवे और अंडा मिलाने से इसे हाई प्रोटीन वाली डिश बनाया जा सकता है।

3) तुरंत ऊर्जा देता है

उबले हुए पोहे में भारी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। नाश्ते में आपको नमकीन और बिस्‍किट जैसी अन्हेल्दी चीजें खाने से बचना चाहिए। इसके बजाय आपको पोहा खाना चाहिए। कार्बोहाइड्रेट शरीर की ऊर्जा और उसे विभिन्न अन्य कार्यों के लिए तैयार करने के लिए आवश्यक होता है।

4) सीलिएक डिजीज से बचा जा सकता है

शरीर में ग्लूटेन की मात्रा बढ़ने से सीलिएक डिजीज का खतरा होता है। यह छोटी आंत की बीमारी है। या दूसरे शब्‍दों में यह गेहूं या अन्‍य साबुत अनाजों से होने वाली एलर्जी है। आपको बता दें कि पोहा में कम मात्रा में ग्‍लूटन होता है। पेट संबंधी परेशानियों में डॉक्‍टर की सलाह से पोहा का सेवन किया जा सकता है।  

5) डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर विकल्प

पोहा डायबिटीज रोगियों के लिए स्नैक फूड का एक विकल्‍प बन सकता है, लेकिन खाने से पहले डॉक्टर से सलाह ले लें। क्योंकि इसको खाना या न खाना मरीज़ के अवस्था पर निर्भर करता है। वैसे तो ये माना जाता है कि पोहा ब्लड में शुगर जारी होने की गति को धीमा कर देता है। ये आपको काफी देर तक भूख से बचाता है और आप मिठाई या अन्‍य जंक फूड खाने से बच जाते हैं। 

टॅग्स :हेल्थी फूडलाइफस्टाइल
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यप्रोटीन का खजाना है ये 5 देसी फूड्स, मिलेंगे चौकाने वाले फायदे

स्वास्थ्यभिगोकर किशमिश खाने के फायदे, खून की कमी समेत इन बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

स्वास्थ्यImmunity Booster Foods: ये 5 चीजें खाएं बढ़ेगी इम्युनिटी पावर, बीमारियों का खतरा होगा कम

स्वास्थ्यहाथ की गंध बता देती है स्वास्थ्य का हाल, शरीर की गंध भी है पहचान का साधन

स्वास्थ्यऑफिस ऑवर्स के दौरान हेल्दी डाइट बनाए रखने में मदद करेंगे ये टिप्स, अजमाकर देखें

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबच्चों में उल्टी और दस्त को नियंत्रित करने में मदद करेंगे ये 5 फूड आइटम्स, जानें इनके बारे में

स्वास्थ्य"स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं प्रोटीन पाउडर": ICMR ने किया प्रोटीन सप्लीमेंट से बचने का आग्रह, जानें क्या है कारण

स्वास्थ्यWorld Lupus Day May 10, 2024: समय रहते करा लें इलाज!, ल्यूपस के मरीज जी सकते हैं सामान्य जीवन, आखिर क्या है, ये है लक्षण 

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

स्वास्थ्यजल्दी डिनर करने से ठीक रहता है पेट, जानें रात का खाना सही समय पर करने के 5 फायदे