लाइव न्यूज़ :

डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, बीपी, अस्थमा का रामबाण इलाज है यह लाल रंग का फूल

By उस्मान | Updated: August 10, 2018 11:57 IST

अध्ययन में पाया गया कि गुड़हल का रस कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक है। यह फूल कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी, कैल्शियम, फैट, मिनरल्स और एंटीओक्सिडेंट जैसे महत्वपूर्ण  तत्व होते हैं।

Open in App

पूजा में काम आने वाले गुड़हल Hibiscus के फूल को अत्यन्त पवित्र माना गया है। आयुर्वेद में भी गुड़हल के पेड़ को एक संपूर्ण औषधि माना गया है। इसकी जड़ से लेकर पुष्प तक हर चीज किसी न किसी बीमारी के इलाज में काम आती हैं। काफी पुराने समय से बालों की सुंदरता को बढ़ाने में गुड़हल के फूल का उपयोग होता आया है। लाल, सफेद, गुलाबी, पीला और बैगनी रंग वाले इस फूल का रस दिल के लिए बहुत फायदेमंद है। अध्ययन में पाया गया कि गुड़हल का रस कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक है। यह फूल कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी, कैल्शियम, फैट, मिनरल्स और एंटीओक्सिडेंट जैसे महत्वपूर्ण  तत्व होते हैं। यह सभी तत्व आपके शरीर के लिए जरूरी हैं। 

दिल का दौरा Heart Attack पड़ने से 1 महीने पहले आपका शरीर देता है ये 6 संकेत

1) खून की कमी से करता है बचाव   गुड़हल के फूलों को सुखाकर बनाया गया पाउडर दूध के साथ एक चम्मच लेते रहने से रक्त की कमी दूर होती है और इसी पाउडर को एक चम्मच मिश्री और पानी के साथ लेने से याददाश्त बढ़ती है।

2) डायबिटीज करता है कंट्रोल मधुमेह या डायबिटीज के लिए नियमित आप इसकी 20 से 25 पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप इसके पत्तों की चाय बनाकर पी सकते हैं। इसका पौधा नर्सरी से आसानी से मिल जाता है और इसे आप घर में भी लगा सकते है।

3) बालों को करता है घना गुड़हल की पत्तियों को अच्छी तरह से पीसकर जैतून के पत्तों के साथ मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने सिर पर 10 से 15 मिनिट के लिए लगाकर रखें। फिर कुछ देर बाद हल्के गुनगुने पानी से अपने सिर को धो लें। ऐसा करने से बाल घने दिखाई देने लगेंगे।

4) सांस की तकलीफ होती है दूर  गुड़हल का फूल काफी पौष्टिक होता है क्योंकि इसमें विटामिन सी, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह पौष्टिक तत्व सांस संबंधी तकलीफों को दूर करते हैं। यहां तक कि गले के दर्द को और कफ को भी हर्बल टी सही कर देती है। 

5) ब्लड प्रेशर करता है कंट्रोलअगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो इस फूल का पौधा घर पर जरूर लाकर रखें, ये आपके बहुत काम आएगा। कई प्रकार के अध्ययनों से ये साबित हुआ है कि ये फूल ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करके दिल की बीमारी होने की संभावना को कम करता है।  

6) घाव और चोट को जल्दी करता है ठीकघर में अगर बच्चे हैं तो समझिये छोटी मोटी चोट तो आपके लिए आम बात होगी। बच्चे खेलते-खेलते गिर जाते हैं या कोई नुकीली चीज़ लगा लेते हैं जिससे उनको छोटा घाव हो जाता है। या अगर आप किचन में काम करते हुए चाकू से उंगली काट लेती हैं तो गुड़हल के पत्तों का लेप आपके बहुत काम आएगा। इससे बहुत जल्दी घाव भरता है।

7) कोलेस्ट्रॉल रहता है कंट्रोलकोलेस्ट्रॉल अगर शरीर में बहुत बढ़ जाए तो आपको दिल की कई बीमारियां हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि अपना कॉलेस्ट्रॉल कंट्रोल करें। एक स्टडी में ये बात सामने आई है कि 1 ग्राम गुड़हल के पत्ते का रस वेट और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल दोनों को कंट्रोल कर सकता है।

8) सेक्स लाइफ में भरे उमंगजी हां, हैरान न हो। गुड़हल का फूल आपकी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने में भी आपकी मदद कर सकता है। इस फूल में पुरूषों के कामोत्तेजना को बढ़ाने का गुण होता हैं क्योंकि ये मेल एन्ड्रोजेन का काम करते है।

9) पेद दर्द से देता है राहतगुड़हल के पत्तों में फ्लेवनॉयड और पॉलीफेनॉल होता है जो शरीर में किसी भी प्रकार के सूजन और पेट की गड़बड़ी के उपचार में मदद करता है। पेट दर्द तो बहुत आम बीमारी है जो घर में किसी न किसी को लगा ही रहता है। इसलिए कोशिश करें कि ये पौधा आपके घर में हो, ताकि आपको ज्यादा दवा न खाना पड़े।

इस बात का रखें ध्यान

इस फूल का इस्तेमाल करने से पहले आपको किसी एक्सपर्ट या डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। 

टॅग्स :डायबिटीजहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब