दिल का दौरा Heart Attack पड़ने से 1 महीने पहले आपका शरीर देता है ये 6 संकेत

By उस्मान | Published: August 10, 2018 07:54 AM2018-08-10T07:54:34+5:302018-08-10T07:54:34+5:30

अगर समय रहते आपने ये संकेत नोटिस कर लिए तो ठीक है वर्ना दिल का दौरा पड़ने से कोई नहीं रोक सकता

symptoms of heart attack you can notice before one month | दिल का दौरा Heart Attack पड़ने से 1 महीने पहले आपका शरीर देता है ये 6 संकेत

फोटो- पिक्साबे

रोकथाम इलाज से बेहतर उपाय है। यह नियम किसी भी बीमारी में लागू होता है। खासकर तब जब आपको बीमारी के लक्षण ठीक तरीके से पता नहीं होते हैं। भारत के मशहूर डॉक्टर केके अग्रवाल आपको बता रहे हैं कि हार्ट अटैक यानी दिल का दौरा पड़ने से एक महीने या कुछ दिनों पहले आपको क्या-क्या लक्षण महसूस हो सकते हैं।  

1) थकान
असामान्य थकान दिल का दौरा पड़ने का एक मुख्य लक्षण है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं को इस प्रकार के लक्षण होने की अधिक संभावना है। शारीरिक या मानसिक गतिविधि थकान का कारण नहीं है। यह लक्षण काफी स्पष्ट है जिसे अनदेखा किया जाता है। कभी-कभी आसान काम जैसे बिस्तर ठीक करना या  स्नान करना जैसे काम से भी थकान होने लगती है।

2) पेट में दर्द
पेट दर्द, मतली, सूजन महसूस करना और पेट ख़राब रहना इसके सबसे आम लक्षण हैं। ऐसा महिलाओं और पुरुषों के बीच समान रूप से होने की संभावना है। दिल के दौरे से पहले पेट दर्द होना हो सकता है। कभी-कभी पेट में रुक-रूककर दर्द होता है। शारीरिक तनाव के कारण पेट दर्द से हो सकता है।

3) अनिद्रा
अनिद्रा भी दिल के दौरे या स्ट्रोक के बढ़ते जोखिम से जुड़ी हुई है, जो महिलाओं के बीच अधिक आम है। अनिद्रा के पीछे चिंता और या तनाव बड़ा कारण है। इसके लक्षणों में नींद शुरू करने में कठिनाई, नींद को बनाए रखने में कठिनाई और सुबह जल्दी जागना शामिल है।

4) सांस में कमी
सांस में कमी हार्ट अटैक का बड़ा लक्षण है। दिल का दौरा पड़ने से पहले 6 महीने तक पुरुषों और महिलाओं दोनों के बीच अक्सर होता है। यह आमतौर पर एक चिकित्सा स्थिति का एक चेतावनी संकेत है। ऐसा लगता है कि आपको पर्याप्त हवा नहीं मिल रही, चक्कर आना और सांस की तकलीफ हो रही है। 

5) बाल झड़ना
बालों का झड़ना हृदय रोग का बड़ा जोखिम माना जाता है। आमतौर पर यह 50 से अधिक पुरुषों को प्रभावित करता है, लेकिन कुछ महिलाएं भी इसमें शामिल हो सकती हैं। बाल्डनेस हार्मोन कोर्टिसोल के बढ़ते स्तर से भी जुड़ा हुआ है। 

6) सीने में दर्द 
पुरुष और महिलाओं को विभिन्न तीव्रता और रूपों में छाती दर्द होता है। पुरुषों में, यह लक्षण होने वाले दिल के दौरे का सबसे महत्वपूर्ण प्रारंभिक संकेत है जिसे अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। दूसरी ओर, यह केवल 30 फीसदी महिलाओं को प्रभावित करता है। 

Web Title: symptoms of heart attack you can notice before one month

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे