लाइव न्यूज़ :

यौन समस्याओं का काल है ये फल, अल्सर, डायबिटीज, बवासीर, हड्डी रोगों को भी कर सकता है जड़ से खत्म

By उस्मान | Updated: April 13, 2019 10:36 IST

Health and Sex tips in Hindi: स्पर्म काउंट बढ़ाने, कमजोरी और शीघ्रपतन को खत्म करने के साथ-साथ हड्डियों को खोखला होने से बचाने के लिए जरूर करें इस फल का सेवन.

Open in App

अंजीर का फल खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतने ही इसके फायदे होते हैं। अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रीशन के अनुसार, रोजाना 5-6 अंजीर का सेवन करके कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। आमतौर पर अंजीर का फल हर मौसम में नहीं मिलता है लेकिन इसका सुखा हुआ मेवा आसानी से मिल जाता है। 

अंजीर में विटामिन ए, विटामिन बी और सी के अलावा, सोडियम, फाइबर, पोटेशियम, आयरन, जिंक, सल्फर और क्लोरिन पर्याप्त मात्रा में होते हैं। ताजे अंजीर में यह पोषक तत्व अधिक पायें जाते हैं। अंजीर खाने से आपको यौन रोगों से बचाने, हड्डियां मजबूत बनाने, हाई बीपी को कंट्रोल करने, ब्लड प्रेसर और हाइपरटेंशन के साथ-साथ गैस, कब्ज, एसिडिटी, अल्सर आदि की समस्या से बचने में भी मदद मिलती है।  

1) कमजोरी होती है दूरआयुर्वेदिक एक्सपर्ट नवीन जोशी के अनुसार, सूखे अंजीर में ओमेगा 3 और फिनॉल के साथ-साथ ओमेगा 6 फैटी एसिड्स भी होते हैं। सूखे अंजीर को बराबर की मात्रा में सौंफ के साथ मिलाकर खाने से शारीरिक दुर्बलता दूर होती है।

2) कब्ज, बवासीर, पेट के अल्सर का होता है नाशकब्‍ज को नजरअंदाज करने से आपको बवासीर जैसी खतरनाक बीमारी हो सकती है। लेकिन रोजाना एक अंजीर का सेवन आपके लिए रामबाण सिद्ध हो सकता है। इसमें लगभग 28 फीसदी से अधिक फाइबर पाया जाता है जिससे पाचन तंत्र मजबूत बनाने में  मदद मिलती है। अंजीर खाने से रक्त में ट्राइग्लिसराइड की मात्रा कम होती है और ह्रदय सही प्रकार से काम करने लगता है।

 

3) स्किन पर आता है ग्लोसूखे अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। अध्ययन में सामने आया है कि रसभरे अंजीर में सूखे अंजीर के अपेक्षा कम एंटीऑक्सीडेंट होता है, तो फायदे के लिए सूखा अंजीर खाएं। ये त्वचा को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ इम्युनिटी सिस्टम को भी मजबूत बनाता है।

4) हड्डियां बनती हैं मजबूत, यौन समस्याओं से मिलती है राहतएक सूखे अंजीर में 3 प्रतिशत कैल्शियम होता है जो शरीर के लिए कैल्शियम की जरूरत को पूरा करता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। पुराने समय में सेक्स उत्तेजना बढ़ाने के लिए अंजीर का सेवन किया जाता था। अंजीर फर्टिलटी को बढ़ाता है क्योंकि इसमें जिंक, मैगनीज और मैग्नीशियम होता है, जो प्रजनन में मदद करता है।

आयुर्वेद एक्सपर्ट के अनुसार अंजीर को खाने का सही तरीकानवीन के अनुसार, इसके सेवन से आपको 15 से 20 दिनों में ही अपने शरीर में अद्भुत बदलाव नजर आ सकते हैं। सबसे पहले 2 सूखे अंजीर रात को थोड़े से पानी में भिगो दें। सुबह दो गिलास पानी पियें, उसके आधा घंटे बाद इन दो अंजीर को अच्छी तरह चबाकर खायें। साथ ही अंजीर भीगा हुआ पानी भी पी लें। इसको खाने के एक घंटे बाद ही नाश्ता करें।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडायबिटीजघरेलू नुस्खेवजन घटाएंसेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब