लाइव न्यूज़ :

रात को खाएं 1 लहसुन, धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगे अस्थमा, जोड़ों का दर्द, शीघ्रपतन, किडनी जैसे 20 रोग

By उस्मान | Updated: July 26, 2019 18:08 IST

कई अध्ययन इस बात का दावा करते हैं कि लहसुन खाने से कमजोर हड्डियां मजबूत बनती हैं और इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल्स पुरुषों की हेल्थ के लिए फायदेमंद है।

Open in App

लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता है बल्कि इसके अनगिनत स्वास्थ्य फायदे भी हैं। विटामिन ए, बी1, बी6, सी, मैंगनीज, कैल्शियम, कॉपर, कार्बोज 21, सल्फ्यूरिक एसिड और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्वों से भरपूर लहसुन कई गंभीर बीमारियों का काल है। इसके अलावा लहसुन में एलिसिन नामक मुख्य तत्व होता है, जोकि एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंड गुणों से भरपूर होता है।

कई अध्ययन इस बात का दावा करते हैं कि लहसुन खाने से कमजोर हड्डियां मजबूत बनती हैं और इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल्स पुरुषों की हेल्थ के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा भुना हुआ लहसुन खाने से हृदय को किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं रहता और साथ में यह कॉलेस्ट्राल को भी कम करता है। चलिए जानते हैं इससे आपको और क्या-क्या फायदे होते हैं। 

1) लहसुन में पोटैशियम, जिंक, कॉपर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हमारे बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अगर रात को सोने से पहले एक कच्चा लहसुन का सेवन करें। तो हमारे बाल हमेशा घने और काले बने रहेंगे।

2) रात में सोने से पहले लहसुन खाने से शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं। और जोड़ों तथा घुटनों में दर्द की समस्या दूर होती है।

3) लहसुन एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। रात को कचा लहसुन खाने से सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

4) रात को सोने से पहले लहसुन खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

5) लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। जो कैंसर जैसी भयंकर बीमारी होने के खतरे को कम करता है।

6) रात को सोते समय एक कच्चा लहसुन खाने से शरीर की स्टेमिना बढ़ती है। जिससे शरीर की कमजोरी से छुटकारा मिलता है।

7) जो लोग रोजाना खाली पेट भुना हुआ लहसुन खाते हैं उन्हें जुकाम, कफ, अस्थमा, निमोनिया जैसी गंभीर बीमारियों से बचने में मदद मिलती है और इसके मरीजों को आराम मिलता है। 

8) रोजाना लहसुन खाने से दांत का कोई भी दर्द नहीं रहता और यदि कोई रोग होता भी है तो वह जल्द ही मिट जाता है क्यूंकि इसमें एंटी बैक्टीरियल तत्व पाया जाता है।  

9) लहसुन में ऐलीसिन नाम का पदार्थ होता है जो पुरुषों के मेल हार्मोन यानी सेक्‍स हार्मोन के स्‍तर को ठीक रखता है। इससे पुरुषों में इरेक्‍टाइल डिस्‍फंक्‍शन दूर होता है।  

10) लहसुन का सेवन करने से कॉलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है और हार्ट से जुड़ी समस्याओं को भी खत्म करता है। इसका सेवन करने से बॉडी का फैट तेजी से बर्न होता है जिससे कि वजन कम होने लगता है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडकैंसरवजन घटाएंडायबिटीजसेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यबिना भूखे रहे कम होगा वजन, एक्सपर्ट ने बताए असरदार फूड्स

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?

स्वास्थ्यसामान्य दवाओं के साइड इफेक्ट के रूप में बालों का झड़ना