लाइव न्यूज़ :

अजवाइन से दूर होता है मोटापा, इन 5 तकलीफों से भी दिलाती है छुटकारा

By मेघना वर्मा | Updated: February 23, 2018 09:22 IST

आधा कप अजवाइन के रस में आधी चम्मच पिसी हुई सूखी अदरक और पानी मिलाकर दैनिक रूप से पीने पर भी गठिया के मरीजों को आराम मिलता है।

Open in App

भारतीय रसोई के मसालों में आपके सेहत से जुड़े कई राज छिपे हैं। फिर चाहे वो जीरा हो, मेथी हो या अजवाइन। भोजन पकाते समय हम अजवाइन का काफी प्रयोग करते हैं। साथ ही साधारण खाने के अलावा व्रत में भी हम अक्सर इसका सेवन करते हैं। अजवाइन का खट्टा-मीठा टेस्ट और उसके बेहतरीन स्वास्थ्य फायदों को हम नजर अंदाज नहीं कर सकते। आयुर्वेद के अनुसार- अजवाइन पाचक, तीखी, गर्म, कड़वी, शुक्राणुओं (स्पर्म) के दोषों को दूर करने वाली, हार्ट के लिए, कफ के लिए, गर्भाशय के लिए, बुखार को दूर करने के लिए, उल्टी, पेट के रोग, जोड़ो मे दर्द इन सभी समस्याओं को दूर करने वाली एक बहुत अच्छी औषधि है। आज हम आपको अजवाइन के ऐसे ही कुछ गुण बताने जा रहे हैं जो आपको देंगे बेहतरीन लाभ।

अजवाइन इन 5 परेशानियों से रखता है दूर

1. मोटापे से करेगा दूर

मोटापे से परेशान हो चुके लोगों के लिए अजवाइन सबसे कारगर साबित होता है। अजवाइन का उपयोग करके आप अपना मोटापा भी कम कर सकते हैं। अजवाइन का शहद के साथ नियमित रूप से सेवन करने से पथरी की समस्या भी दूर होती है। हल्दी की ही तरह अजवाइन भी मधुमेह रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि यह फंगल संक्रमण से बचाती है। 

2. काली खांसी से रखती है दूर

अगर आप काली खांसी से परेशान है तो अजवाइन के रस को सिरका और शहद में मिलाएं। फिर दिन में दो बार इसका सेवन करें। इससे राहत मिलेगी। गले की किसी भी समस्या के लिए अजवाइन एक बहुत कारगर औषधि है। 

3. गठिया में होता है फायदा

गठिया के रोगी को अजवाइन के चूर्ण की पोटली बनाकर सेकने से रोगी को दर्द में आराम पंहुचता है। आधा कप अजवाइन के रस में आधी चम्मच पिसी हुई सूखी अदरक और पानी मिलाकर दैनिक रूप से पीने पर भी गठिया के मरीजों को आराम मिलता है। संभावना ये भी है कि इससे गठिया का रोग ठीक भी हो जाता है।

4. सर्दी-जुकाम

बंद नाक और सर्दी-जुकाम, इस मौसम में होना आम है। ऐसे में अजवाइन को पीसकर कपड़े में बांध लें। फिर उसको समय-समय पर सूंघें इससे काफी आराम मिलेगा। इसके अलावा थोड़ी सी अजवाइन अच्छी तरह चबाएं और बाद में पानी के साथ निगल लें। ये आपकी सर्दी-जुकाम जैसी समस्या से आपको निजात दिलाएगा। 

5. पेट की समस्या

अगर किसी कारण से पेट खराब हो जाए तो अजवाइन को चबाकर खाएं और एक कप गर्म पानी के साथ पीएं। पेट में कीड़े है तो अजवाइन में काला नमक मिलाकर खाने से जल्द ही इससे निजात पाया जा सकता है।  

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडइंडियन फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब