कोई लड़का वर्जिन है या नहीं, इन 4 तरीकों से चल सकता है पता

By उस्मान | Published: April 13, 2019 05:16 PM2019-04-13T17:16:53+5:302019-04-13T17:16:53+5:30

Health and Sex tips in Hindi: एक्सपर्ट भी मानते हैं कि पहली बार यौन संबंध बनाते समय अधिकतर लड़के-लड़कियां घबराते हैं। इसका कारण ज्यादा उत्तेजित होना है जिससे घबराहट बढ़ जाती है। अगर आपका पार्टनर थोड़ा नर्वस है, तो आप समझ जायें कि वो अभी तक वर्जन है।

health and sex tips in Hindi: how to check virginity test for male and female, physical signs of a non virgin man and woman | कोई लड़का वर्जिन है या नहीं, इन 4 तरीकों से चल सकता है पता

कोई लड़का वर्जिन है या नहीं, इन 4 तरीकों से चल सकता है पता

सबसे पहले आपको यह बात समझ लेनी चाहिए कि किसी लड़के या लड़की की वर्जिनिटी के लिए कोई मेडिकल टेस्ट नहीं है। इसका मतलब यह हुआ कि कोई लड़का या लड़की किसी से यौन संबंध रख चुका है या नहीं, इस बात का पता नहीं लगाया जा सकता। ज्यादातर डॉक्टर भी इस बात से सहमत हैं कि महिलाओं की तरह पुरुषों की वर्जिनिटी का पता लगाने के लिए कोई टेस्ट नहीं है। 

लड़कियों के मामले में आमतौर पर वर्जिनिटी को झिल्ली या हाइमन से जोड़कर देखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिसका हाइमन टूटा है, वो वर्जन नहीं है। हालांकि इस पर डॉक्टरों का अलग मत है। डॉक्टर मानते हैं कि हाइमन ऊतकों का एक पतला टुकड़ा है, जो वैजाइना की दीवार पर मौजूद होता है। आमतौर पर यह, योनि मुख के पास एक छिद्र के रूप में दिखाई पड़ता है। लगभग 10-15 फीसदी महिलाओं के शरीर में जन्म के समय हाइमन नहीं होता। तो ऐसे में हाइमन टूटने और वर्जिनिटी खोने का सवाल मौजूद नहीं है। दूसरा, हाइमन बिना यौन संबंध के भी टूट सकता है। दरअसल, खेलते समय, मास्टरबेट के दौरान, टैम्पोन बदलते समय या बिना किसी विशेष कारण के भी यह टूट सकता है।

लड़कों की वर्जिनिटी पता करने का कोई एनाटॉमिकल और सेक्सुअल तरीका नहीं है। लेकिन आप कुछ तरीकों से इस बात का पता लगा सकते हैं। ऐसे लड़के पहली मुलाकात में लड़कियों से बात करने में शर्माते या घबराते हैं या फिर बात करने में असहज होंगे। खैर, आप इन चार संकेतों से पता चल सकता है कि कोई लड़का वर्जिन है या नहीं। 

1) संबंध बनाते समय शर्म महसूस करना  
अगर किसी पुरुष ने कभी सेक्स नहीं किया है, तो उसे यह बिल्कुल नहीं पता होगा कि इसकी शुरुआत कैसे की जाए। वो आपको टच करने या किस करने से पहले पूछ सकता है। वहीं, एक अनुभवी पुरुष को यह पता होगा कि बिना एक शब्द बोले इसकी शुरुआत कैसे की जाए।

2) कंडोम के यूज का तरीका नहीं पता होना 
वर्जिन पुरुष को कंडोम का इस्तेमाल जरा भी नहीं पता होगा। इसका ज्ञान न होने के कारण वह कई बार इसे लगाने का प्रयास करेगा और इसे लगाने में वह कई बार असफल भी होगा। इसका सिर्फ यही मतलब नहीं कि वह वर्जिन है बल्की यह भी हो सकता है कि उसने इसका इस्तेमाल कभी किया न हो।

3) जल्दी ऑर्गेज्म पाना 
आपको बता दें कि बहुत जल्दी ऑर्गेज्म पाना एक हेल्थ प्रॉब्लम भी हो सकती है। लेकिन एक्सपर्ट मानते हैं कि पहली बार यौन संबंध बनाते समय कई पुरुष बहुत जल्दी ऑर्गेज्म पा सकते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि पहली बार संबंध बना रहा पुरुष कामोत्तेजना बढ़ने के कारण जल्दी ऑर्गेज्म पा सकता है।

4) घबराहट 
इसमें कोई शक नहीं है और एक्सपर्ट भी मानते हैं कि पहली बार यौन संबंध बनाते समय अधिकतर लड़के-लड़कियां घबराते हैं। इसका कारण ज्यादा उत्तेजित होना है जिससे घबराहट बढ़ जाती है। अगर आपका पार्टनर थोड़ा नर्वस है, तो आप समझ जायें कि वो अभी तक वर्जन है।

Web Title: health and sex tips in Hindi: how to check virginity test for male and female, physical signs of a non virgin man and woman

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे