सावधान! ऐसी 10 चीजें जो आपको एक साथ नहीं खानी चाहिए, धीरे-धीरे पूरे शरीर को बना देंगी जहरीला

By उस्मान | Published: January 7, 2020 01:41 PM2020-01-07T13:41:50+5:302020-01-07T13:41:50+5:30

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ हेल्दी डाइट जरूरी नहीं है बल्कि यह भी जरूरी है कि कब, क्या और कितनी मात्रा में खाना चाहिए।

Health and diet tips : 10 wrong food combination bad for your health | सावधान! ऐसी 10 चीजें जो आपको एक साथ नहीं खानी चाहिए, धीरे-धीरे पूरे शरीर को बना देंगी जहरीला

सावधान! ऐसी 10 चीजें जो आपको एक साथ नहीं खानी चाहिए, धीरे-धीरे पूरे शरीर को बना देंगी जहरीला

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ हेल्दी डाइट जरूरी नहीं है बल्कि यह भी जरूरी है कि कब, क्या और कितनी मात्रा में खाना चाहिए। अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग जो भी मिलता है मिलता है तुरंत खा लेते हैं। ऐसा करने से तुरंत तो नहीं लेकिन धीरे-धीरे आपके शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, खाने-पीने की चीजों का चयन वात पित्त और कफ के आधार पर होना चाहिए। इसकी वजह यह है कि सभी खाद्य पदार्थों में अलग-अलग पोषक तत्व होते हैं, जिनका शरीर पर उसी तरह प्रभाव पड़ता है। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको एक साथ खाने से बचना चाहिए।

1) कटहल और करेले की सब्जी
कटहल और करेले की सब्जी भला किसे पसंद नहीं होती है। लेकिन इन सब्जियों को खाने के बाद आपको दूध या दही से बचना चाहिए। इससे आपको लाभ पंहुचने के बजाए नुकसान हो सकता है। इससे आपको त्वचा रोग जैसे दाद, खाज, खुजली, एग्जिमा, सोराइसिस आदि हो सकते हैं

2) दूध और केले
अक्सर लोग दूध के साथ केले का सेवन करते हैं लेकिन कभी भी दही के साथ केला नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने पर इसका आपके शरीर पर उल्टा प्रभाव पड़ सकता है। यदि आपको खाना ही है, तो आप 2 घंटे बाद ही खा सकते हैं।

3) दूध और उड़द की दाल
कभी भी उड़द की दाल के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इन दोनों को एक साथ में सेवन करने पर ये जहर बन सकते हैं और आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

4) मांस और आलू
मुस्लिम परिवार में अक्सर मांस में आलू डालकर सब्जी बनाई जाती है। बेशक यह स्वाद में लजीज हो लेकिन इससे धीरे-धीरे आप अपनी सेहत खराब कर रहे हैं। एक्सपर्ट मानते हें कि एनिमल फैट के साथ कार्बोहाइड्रेट के साथ खाने से विभिन्न पाचन रस एक-दूसरे की प्रभावशीलता को कम कर देंगे। इससे आपको गैस और पेट फूलना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

5) तिल और नमक
यदि आप कोई भी ऐसा भोजन खा रहे हैं जिसमे की तिल और नमक का इस्तेमाल हुआ हो तो कम से कम दो घंटे दूध और दही का सेवन ना करें। ये शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे आपको त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

6) दूध और मछली
एक्सपर्ट मानते हैं कभी भी प्रोटीन से भरपूर दो चीजों का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। चूंकि डेयरी प्रोडक्ट दूध से बनते हैं, इसलिए इन्हें मांस और मछली के साथ खाने से मना किया जाता है। यह वजह है कि दूध और दही के साथ मछली का सेवन नहीं करना चाहिए।

7) दूध और फ्राइड फूड्स  
कभी भी तली और भूनी चीजों के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए। दही में मौजूद एंजाइम फैट्स को पचाने में समस्या उत्पन्न करते है। जिससे आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

8) दूध और चीज़ 
आयुर्वेद के मुताबिक कभी भी दही और चीज को एक साथ नहीं खाना चाहिए। यदि आप इन दोनों का सेवन एक साथ करते हैं तो इसका आपके शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है।

9) दूध और तुलसी
यदि आप किसी भी श्वसन या वायरल संक्रमण की स्थिति से निपटने के लिए तुलसी या टैबलेट ले रहे हैं, तो इसके तुरंत बाद आपको दूध पीने से बचना चाहिए। दोनों के बीच कम से कम 30 मिनट का अंतर बनाए रखें।

10) दूध और चिकन
माना जाता हैं कि कभी भी दही के साथ चिकन और खजूर का सेवन नहीं करना चाहिए। यदि आप इनका एक साथ सेवन करते हैं तो आपको मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

11) खाने के साथ कोल्ड ड्रिंक्स
भोजन के साथ या तुरंत बाद कोल्ड ड्रिक्स पीने से बचना चाहिए। इससे आपकी पाचन शक्ति कम हो सकती है। इतना ही नहीं, इससे आपको पाचन समस्याओं के साथ एलर्जी और जुकाम का भी खतरा हो सकता है। यह नियम आइसक्रीम और ठंडी दही के साथ भी लागू है।

Web Title: Health and diet tips : 10 wrong food combination bad for your health

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे