लाइव न्यूज़ :

'लाइलाज' गुप्त रोग से पीड़ित है यह व्यक्ति, जानिए इस रोग के कारण, लक्षण और बचने के उपाय

By उस्मान | Updated: April 10, 2018 15:44 IST

हैरानी की बात यह है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूरोपीय सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल भी इस बात पर सहमत हैं कि यह दुनिया का अपनी तरह का पहला मामला है।

Open in App

सेक्स के मामले में लापरवाही बरतने यानी असुरक्षित यौन संबंध बनाने से क्लैमिडिया इंफेक्शन, जेनिटल हर्पीस, जेनिटल वार्ट्स, गोनोरिया, एचआईवी / एड्स एचपीवी, सिफलिस और ट्रिकोमोनिसिस जैसे कई रोगों का खतरा होता है। मेडिकल में इन रोगों का इलाज भी मौजूद है।लेकिन हाल ही में ब्रिटेन के एक व्यक्ति में ऐसी यौन बीमारी देखी गई है जिसका मेडिकल में कोई इलाज नहीं है। इस बीमारी को सुपर गोनोरिया (सूजाक) बताया जा रहा है। इस व्यक्ति का इलाज चल रहा है लेकिन अब तक दिए गए एंटीबायोटिक ट्रीटमेंट में नाकामी हाथ लगी है। पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड नाम की संस्था का कहना है कि ऐसा पहली बार है जब इन्फेक्शन को एंटीबायोटिक्स से ठीक नहीं किया जा सकता है। हैरानी की बात यह है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूरोपीय सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल भी इस बात पर सहमत हैं कि यह दुनिया का अपनी तरह का पहला मामला है। 

गोनोरिया क्या है?

गोनोरिया (gonorrhoea)को सूजाक भी कहते हैं. यह एक यौन संचारित रोग है, जो निसेरिया गोनोरीए नामक बैक्टीरिया से होता है। आमतौर पर लिंग, योनि, गुदा और गले को संक्रमित कर सकता है। कई लोगों में इसके लक्षणों का पता नहीं चल पाता है जबकि कई लोगों में नजर आ सकते हैं। यह बहुत तेजी से फैलता है। यह आपके गले, मूत्र नली, योनि और गुदा को संक्रमित कर सकता है।  

गोनोरिया कब हो सकता है?

- असुरक्षित योनि या गुदा सेक्स से - ओरल सेक्स बिना कंडोम के- सेक्स टॉयज साझा करने से- गर्भवती महिला से बच्चे को 

यह भी पढ़ें- महिलाओं में STD के हैं ये 6 लक्षण दिखें, तो तुरंत करें डॉक्टर से सम्पर्क

पुरुषों में गोनोरिया के लक्षण

1) पेनिस से डिस्चार्ज

कई बार आपके लिंग की नोक पर सफेद और पीले रंग का डिस्चार्ज नजर आ सकता है। ये डिस्चार्ज बहुत ज्यादा पतला और पानी की तरह हो सकता है।

2) पेशाब में जलन

अगर आपको पेशाब के समय तेज जलन होती है, तो ये संकेत गोनोरिया का भी हो सकता है। आपको बता दें कि यूटीआई और किडनी की पथरी के कारण भी पेशाब के समय जलन हो सकती है।

3) अंडकोष में दर्द

इन्फेक्शन के कारण आपके अंडकोष में तेज दर्द और जलन महसूस हो सकती है। इसके अलावा अंडकोष की बाहरी त्वचा में सूजन भी आ सकती है।

4) गले में जलन

इन्फेक्शन के कारण आपके गले में जलन महसूस हो सकती है। ये जलन एक या दो हफ्ते तक रह सकती है। इसलिए गले में जलन होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।

महिलाओं में गोनोरिया के लक्षण

- योनि से अधिक स्राव- योनि से पीला या हरा स्राव- योनि से तेज़ बदबू- पेशाब करते समय दर्द- सेक्स करते समय दर्द- सेक्स करने के बाद खून आना- गुदा में खुजली- गुदा से खूनी या मवाद जैसा स्राव- पेट में दर्द

गोनोरिया से बचने के तरीके

- सेक्स के दौरान हमेशा कंडोम का इस्तेमाल करें।- अपने साथी के साथ गोनोरिया की जांच कराएं।- पेशाब के समय असामान्य स्राव होने पर जांच कराएं।

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :सेक्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा