लाइव न्यूज़ :

भूलकर भी दोबारा गर्म करके ना खाएं चिकन सहित ये 5 चीजें

By उस्मान | Updated: February 22, 2018 13:22 IST

कुछ चीजों को दोबारा गर्म करके खाने से आपको मुसीबत हो सकती है।

Open in App

बने हुए खाने को दोबारा गर्म करके खाना आम बात है। लगभग हर घर में ऐसा होता है। अगर आप भी अक्सर बने हुए खाने को दोबारा गर्म करके खाते हैं, तो आपको आज ही से इस काम से तौबा कर लेनी चाहिए। कुछ लोग समय के अभाव के चलते सुबह को ही दोनों या तीनों टाइम के लिए खाना बनाकर फ्रिज में रख देते हैं और बाद में गर्म करके खाते रहते हैं। ऐसा करना भी खतरे से खाली नहीं है। आपको बता दें कि कुछ चीजें दोबारा गर्म करने से वो जहरीली हो सकती हैं और इन्हें खाने से आपको कैंसर, कब्ज जैसी कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। 

1) चिकन

चिकन प्रोटीन का बेहतर स्रोत है। आपको चिकन को दोबारा गर्म करके नहीं खाना चाहिए क्योंकि दोबारा गर्म करने से इसमें मौजूद प्रोटीन खराब होने लगता है जिससे आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।  

2) अंडे

अंडे भी प्रोटीन का बेहतर स्रोत हैं। अंडे को दोबारा उच्च तापमान पर गर्म करने से जहरीले हो जाते हैं, खाकर उबले अंडे को दोबारा गर्म नहीं करना चाहिए। इससे आपके पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है। 

3) मशरूम

मशरूम को बनाने के तुरंत बाद ही खा लेना चाहिये या कोशिश करिये की जिस दिन बनाएं उसी दिन इसे खाकर ख़त्म कर दें। क्योंकि इसे भी दोबारा गर्म करने से इसमें पाये जाने वाले प्रोटीन की संरचना बदल जाती है जिससे आपको पाचन से जुडी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

4) शलजम

पालक की ही तरह शलजम में भी अधिक मात्रा में नाइट्रेट्स पाया जाता है जो कि गर्म होने पर पहले नाइट्राइट और उसके बाद नाइट्रोजमीन्स में बदल जाते हैं। जो हमारे स्वास्थ्य के लिये हानिकारक हैं।

5) पालक

पालक को कभी भी दोबारा गर्म करके नहीं खाना चाहिये क्योंकि हरी सब्जियों में पाया जाने वाला नाइट्रेट्स दोबारा गर्म होने पर नाइट्राइट और फिर नाइट्रोजमीन्स में बदल जाता है,जिससे कैंसर होने का खतरा रहता है।

(फोटो- Pixabay) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडलाइफस्टाइलफूडकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!