Diet tips: आयुर्वेद के अनुसार, कभी भी खाली पेट नहीं खानी चाहिए ये 10 चीजें, जानिये क्यों

By उस्मान | Published: April 6, 2021 04:20 PM2021-04-06T16:20:22+5:302021-04-06T16:20:22+5:30

कुछ हेल्दी चीजें शरीर में एसिड लेवल बढ़ा सकती हैं जिससे कई समस्याएं हो सकती हैं

foods to never eat on empty stomach: according Ayurveda 10 foods to avoid on an empty stomach | Diet tips: आयुर्वेद के अनुसार, कभी भी खाली पेट नहीं खानी चाहिए ये 10 चीजें, जानिये क्यों

हेल्दी डाइट टिप्स

Highlightsकुछ हेल्दी चीजें भी हो सकती है नुकसानदायकचाय और कॉफ़ी का न करें सेवनशरीर में एसिड बना सकती हैं कुछ चीजें

स्वस्थ शरीर के लिए सिर्फ सेहतमंद चीजों का सेवन काफी नहीं है। खाने-पीने का समय, गुणवत्ता और किस चीज के साथ क्या खाना चाहिए, इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है। हम आपको बता रहे हैं कि अच्छी सेहत के लिए कौन सी चीज किस समय खानी चाहिए और कब नहीं खानी चाहिए। 

दरअसल कुछ चीजों को काभी खाली पेट नहीं खाना चाहिए। कुछ चीजें पेट में तेजाब बना सकती है जिससे शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा हो सकते हैं और आपको बीमार कर सकते हैं। चलिए जानते हैं क्या हैं वो चीजें। 

शकरकंद
शकरकंद सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं लेकिन इसे खाली पेट नहीं खाना चाहिए। इसमें गैस्ट्रिक एसिड पाया जाता है, जिससे गैस की पेरशानी हो सकती है। इतना ही नहीं, यह सीने में जलन और गैस की समस्या पैदा कर सकता है।

केला
केले में मैग्नीशियम व आयरन की मात्रा काफी पाई जाती है। खाली पेट खाने से शरीर में कैल्शियम और मैग्नीइशियम की मात्रा में असंतुलन हो सकता है। अगर आपको केला पसंद है तो नाश्ता करने के बाद खाएं। 

कच्चा टमाटर
टमाटर में मौजूद गैस्ट्रोइंटस्टानइल एसिड की वजह से पेट दर्द, गैस और सीने में जलन पैदा हो जाती है। टमाटर में मौजूद खट्टा अम्ल पेट में उपस्थित गैस्ट्रोइंटस्टानइल एसिड के साथ क्रिया करके पेट दर्द, गैस और सीने में जलन पैदा करता है। खाली पेट टमाटर खाने से पथरी होने का खतरा भी दोगुना हो जाता है।

दवाएं
कई लोग सुबह खली पेट दवाएं खा लेते हैं। दवाओं में मौजूद तत्व शरीर के तत्वों के साथ सीधे घुलकर रसायनिक क्रिया करते हैं। जिसके भयंकर परिणाम हो सकते हैं। हमेशा कुछ खाकर ही दवा खानी चाहिए।

कॉफी
बहुत से लोगों को सुबह कॉफ़ी पीना पसंद होता है। इसमें मौजूद कैफीन पेट के लिए सही नहीं होता है। खली पेट इसका सेवन करने से आपको गैस की समस्या हो सकती है।

सोडा
कभी भी खाली पेट सोडा न पियें। सोडा में ज्यादा कार्बोनेट एसिड होता है जिस वजह से यह पेट में अम्ल के साथ मिलकर पेट में दर्द की समस्या का कारण बनता है। इसके अलावा इससे सीने और आंतों में जलन होती है।

शराब
खाली पेट अल्कोहल लेने से जल्द नशा होता है और इसीलिए कई लोग खाली पेट अल्कोहल पीते हैं। लेकिन इसका आंतों पर बहुत बुरा असर पड़ता है। खाली पेट अल्कोहल लेने से आंतें कटने लगती हैं। यह कई गंभीर बीमारी का कारन बन सकता है। 

दही
दही को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन खाली पेट, इसका सेवन करने से पेट में मरोड़ उठ सकती है। और आपको इससे परेशानी भी हो सकती है तो अच्छा होगा की इसे खली पेट न खाए।

चाय
अक्सर बहुत से लोगो को सुबह चाय पीने की आदत होती है। जिस प्रकार कॉफी पीना अच्छा नहीं होता है, उसी प्रकार खाली पेट चाय भी शारीर को नुकसान देती है। चाय में उच्च और मात्रा में एसिड होता है जिसकी वजह से पेट में दर्द हो सकता है।

दूध
दूध अपने आप में एक संपूर्ण आहार माना जाता है। खली पेट दूध लेना स्वास्थ्य के लिए सही नही है। इसमें सैचुरेटेड फैट और प्रोटीन मौजूद होते है। इसका पाचन क्रिया पर भी बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ सकता है।  

Web Title: foods to never eat on empty stomach: according Ayurveda 10 foods to avoid on an empty stomach

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे