लाइव न्यूज़ :

Eye infections: क्या है कंजक्टिवाइटिस, आंखों में संक्रमण से कैसे बचें?, हो जाए तो क्या करें, जानिए सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2024 05:29 IST

Eye infections: ठंडी, साफ पट्टी का इस्तेमाल करने और पलकों पर जमी पपड़ी को धीरे से पोंछने से आपकी आंखों को ठीक होने में मदद मिलती है।

Open in App
ठळक मुद्दे‘कंजक्टिवाइटिस’ एक सामान्य स्थिति है जिसमें आपकी आंख का सफेद भाग गुलाबी या लाल हो जाता है।कंजक्टिवाइटिस पीड़ित लोगों की आंखों में जलन होती है और पानी निकलता है। गाढ़ा पीला या हरा स्राव होने की आशंका अधिक होती है जो पलकों पर जम सकता है।

शेफील्डः सर एल्टन जॉन ने हाल में एबीसी के ‘गुड मॉर्निंग अमेरिका’ पर खुलासा किया कि आंखों में संक्रमण के कारण उनकी दाहिनी आंख की रोशनी चली गई। जॉन ने कहा, ‘‘उन्हें बाईं आंख से भी ठीक प्रकार से नहीं दिखाई दे रहा है। मैं चार महीने से नहीं देख पा रहा हूं।’’ आश्वस्त करने वाली बात यह है कि सबसे आम नेत्र संक्रमण, जैसे कि ‘कंजक्टिवाइटिस’ आमतौर पर दृष्टि को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं और बिना उपचार के ठीक हो जाते हैं। ‘कंजक्टिवाइटिस’ एक सामान्य स्थिति है जिसमें आपकी आंख का सफेद भाग गुलाबी या लाल हो जाता है।

कंजक्टिवाइटिस पीड़ित लोगों की आंखों में जलन होती है और पानी निकलता है। ठंडी, साफ पट्टी का इस्तेमाल करने और पलकों पर जमी पपड़ी को धीरे से पोंछने से आपकी आंखों को ठीक होने में मदद मिलती है। ‘बैक्टीरियल कंजक्टिवाइटिस’ दूसरा सबसे आम रोग है। इसमें गाढ़ा पीला या हरा स्राव होने की आशंका अधिक होती है जो पलकों पर जम सकता है।

यह आमतौर पर बिना इलाज के एक या दो सप्ताह में ठीक हो जाता है, लेकिन ‘एंटीबायोटिक आई ड्रॉप्स’ से इससे जल्द ही ठीक होने में मदद मिलती है। यदि आपकी आंखें वर्ष के कुछ समय में गुलाबी और खुजली वाली रहती हैं, तो संभवतः यह ‘एलर्जिक कंजक्टिवाइटिस’ है। लगभग 40 प्रतिशत लोग किसी न किसी समय ‘एलर्जिक कंजक्टिवाइटिस’ से पीड़ित होते हैं।

‘कंजक्टिवाइटिस’ के इन सभी रूपों के लिए धूप का चश्मा और कृत्रिम आंसू मददगार साबित हो सकते हैं। क्लैमाइडिया और गोनोरिया जैसे यौन संचारित रोगों से भी ‘कंजक्टिवाइटिस’ हो सकता है लेकिन ये अधिक गंभीर होते हैं और इनमें यथाशीघ्र चिकित्सा की आवश्यकता होती है। बैक्टीरिया हाथ-आंख के संपर्क के माध्यम से जननांगों से आंखों तक फैल सकते हैं।

एल्टन जॉन ने जिस तरह की दृष्टि हानि का वर्णन किया है, उससे होने वाली अधिक गंभीर नेत्र संबंधी स्थितियां दुर्लभ हैं। चिंता के मुख्य संक्रमण ऑर्बिटल सेल्युलाइटिस, एंडोफ्थालमिटिस और संक्रामक केराटाइटिस हैं। एंडोफ्थालमिटिस एक गंभीर संक्रमण है जो आंख के अंदर के तरल पदार्थ को प्रभावित करता है।

यह आमतौर पर तब होता है जब कोई चीज आंख में प्रवेश कर जाती है इसलिए यह सर्जरी के बाद, आंख में इंजेक्शन लगाने के बाद, किसी दुर्घटना के बाद या गंभीर कॉर्नियल संक्रमण के बाद हो सकता है। यदि आपको आंख में इंजेक्शन, चोट या सर्जरी के बाद दर्द हो जो बढ़ता जा रहा हो, तो तुरंत चिकित्सा सहायता लें।

‘केराटाइटिस’ तब होता है जब आंख की कॉर्निया या पुतली में सूजन आती है। आंखों में संक्रमण होने और फैलने से बचने के लिए हाथों की स्वच्छता बहुत जरूरी है। अपने हाथों को अच्छी तरह से और बार-बार धोएं और अपनी आंखों को छूने या रगड़ने से बचें।

वायरल, फंगल और बैक्टीरियल संक्रमण अत्यधिक संक्रामक होते हैं इसलिए आंखों को साफ करने के लिए इस्तेमाल किए गए किसी भी ‘वाइप्स’ को सावधानीपूर्वक नष्ट करें तथा आंखों को साफ करने या उनमें बूंदें डालने से पहले और बाद में अपने हाथ अवश्य धोएं।

यदि आपको आंखों में संक्रमण है तो ठीक होने तक अपनी आंखों पर मेकअप लगाने से बचें। यदि आप ‘कॉन्टैक्ट’ लेंस पहनते हैं तो उन्हें साफ करने और उन्हें ज्यादा न पहनने के बारे में सावधान रहें। यदि आपको ‘कंजक्टिवाइटिस’ से ज्यादा नुकसान होने का संदेह है तो चिकित्सक से सलाह लें। 

टॅग्स :Health and Family Welfare DepartmentAmerica
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम