लाइव न्यूज़ :

इंसान के शरीर में इन 5 अंगों का नहीं कुछ भी काम, बड़ी मुसीबत का कारण बनता है दूसरा अंग

By उस्मान | Updated: October 14, 2019 17:24 IST

मानव शरीर में कुछ ऐसे अंग भी हैं, जिनका वाकई शरीर में कोई खास काम नहीं है। लेकिन एक बात जरूर है, इन अंगों में किसी भी तरह की गड़बड़ी आपकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है।

Open in App

अगर शरीर इ महत्वपूर्ण अंगों की बात करें, तो सब दिल, दिमाग, लीवर, किडनी आदि की ही बात करते हैं। वैसे तो शरीर के सभी अंग महत्वपूर्ण हैं और सभी का कामकाज अलग-अलग है। उदाहरण के लिए किडनियों का काम शरीर के विषाक्त पदार्थों की सफाई करना, दिल का काम शरीर को साफ खून पहुंचाना, लीवर का काम पाचन तंत्र से आने वाले रक्त को छानना है, रसायनों साफ करना है और दिमाग का काम  किसी समस्या की गंभीरता को आंकना है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि मानव शरीर में कुछ ऐसे अंग भी हैं, जिनका वाकई शरीर में कोई खास काम नहीं है। लेकिन एक बात जरूर है, इन अंगों में किसी भी तरह की गड़बड़ी आपकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। चलिए जानते हैं शरीर के इन अंगों के बारे में और इनसे होने वाली नुकसानों के बारे में।

1) टॉन्सिलटॉन्सिल गले का एक हिस्सा है, जहां दांत खत्म होता है। ज्यादा ठंडी या गर्म चीजों के सेवन से कभी-कभी लोगों को टॉन्सिल हो जाता है, जिसके कारण गले में किसी भी चीज को निगलने में दिक्कत होती है। लेकिन मुंह में इसका कुछ ख़ास काम नहीं होता, हालांकि एक्सपर्ट मानते हैं कि मुंह में गंदगी को जाने से रोकने का काम करती है। टॉन्सिल का साइज बढ़ने पर सर्जरी की जरूरत हो सकती है।

2) अपेंडिक्सअपेंडिक्स आंत का एक छोटा सा हिस्सा ऐसा है। शरीर में इस अंग का क्या काम है, यह किसी को नहीं पता है। कुछ लोग मानते हैं कि यह खाना पचाने का काम करती है लेकिन ऐसा नहीं है। हालांकि कुछ अध्ययन यह मानते हैं कि इसमें अच्छे बैक्टीरिया स्टोर होते हैं। लेकिन यह एक ऐसा अंग है जिसके बढ़ने से आपको गंभीर दर्द और परेशानी हो सकती है जिसे अपेन्डिसाइटिस कहते हैं, इस स्थिति में अपेंडिक्स में सूजन आ जाती है, जिसका इलाज ऑपरेशन द्वारा होता है।

3) पूंछ की हड्डी (टेल बोन) यह हड्डी कमर के सबसे निचले हिस्से में होती है। मनुष्य के पूर्वज बंदर हैं और उनकी पूंछ होती थी, लेकिन धीरे-धीरे पूंछ का विकसित होना बंद हो गया। यह पेड़ों पर चढ़ते समय संतुलन बनाने में मददगार हुआ करती थी। लेकिन अब शरीर में इसका कोई अहम काम नहीं है। माना जाता है कि यह मांसपेशियों को सहारा देने का काम करती हैं।

4) पैरानैसल साइनसपैरानैसल साइनस नाक के आसपास की हड्डियों में कई छोटे खोखले स्थानों में से एक है। इसका नाम चार हड्डियों के नाम पर रखा गया है। यह नाक के अंदर स्थान में खुलते हैं और उन कोशिकाओं से जुड़ी होती है, जो सांस लेने के दौरान नाक को सूखने से बचाने के लिए बलगम बनाते हैं।

 5) नेत्र झिल्लीआपने नोटिस किया होगा कि आंखों में किनारे पर गुलाबी रंग की मांसपेशी होती है। इसे निक्टिटेटिंग मेम्ब्रेन या तीसरी पलक कहते हैं। इस हिस्से का काम क्षैतिज ढंग से झपकना था। लेकिन ये हिस्सा अब किसी काम नहीं आता है। 

इस बात का रखें ध्यान

शरीर के सभी अंग महत्वपूर्ण हैं और किसी भी अंग में किसी भी तरह का नुकसान आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है, इसलिए अपने शरीर का विशेष ध्यान रखें जिससे आपकी सेहत भी बेहतर रहे।

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब