क्या शाम या फिर रात में अंगूर खाना सही है? जानें एक्सपर्ट्स की राय और जरूरी हेल्थ टिप्स

By आजाद खान | Published: July 3, 2023 10:33 AM2023-07-03T10:33:58+5:302023-07-03T10:56:51+5:30

जानकार अंगूर के कई फायदे बताते है और कहते है कि इसे हर किसी को खाना चाहिए। यही नहीं जानकार इसके खूब फायदे भी बताते हैं।

eating grapes in evening or night is right know from experts | क्या शाम या फिर रात में अंगूर खाना सही है? जानें एक्सपर्ट्स की राय और जरूरी हेल्थ टिप्स

फोटो सोर्स: WikiMedia Commons (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Grapes_Kerala.jpg)

Highlightsअंगूर खाने के कई लाभ है और इससे शरीर को काफी फायदा भी मिलता है। इससे आपको अच्छी नींद भी मिल सकती है और फिटनेस भी सही रहता है। अंगूर आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है और इससे वजन कंट्रोल में भी फायदा मिलता है।

Health News:  सभी फलों में अंगूर को काफी लाभदायक माना जाता है क्योंकि इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते है जो शरीर के ग्रोथ के लिए बहुत ही जरूरी होता है। ऐसे में लोगों के बीच एक सवाल काफी आम है कि क्या अंगूर को किसी भी वक्त खाना सही है या फिर क्या अंगूर को रात में खाना सही बात है? क्या लोगों के ये सवाल सही मानयों में कितना सही है और क्या सच में रात में अंगूर नहीं खाना चाहिए? आइए जानते है इस बारे में एक्सपर्ट्स का क्या कहना है। 

जानकारों की राय

एक्सपर्ट्स की अगर माने तो यह अंगूर एक ऐसा फल है जिसे आप कभी भी और किसी भी वक्त इसे खा सकते है। जानकार इसे रात व दिन किसी भी समय खाने की सलाह देते है और कहते है कि इसे किसी भी समय खाने से हेल्थ पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है। उनके अनुसार, यदि कोई रात में भी अंगूर को खाता है तो इससे कुछ नुकसान नहीं होगा बल्कि इससे फायदा ही होगा। यही कारण है कि जानकार लोगों को रात में खासकर अंगूर खाने की सलाह देते है ताकि इसका ज्यादा फायदा लोगों को मिल सके। 

रात में अंगूर खाने के क्या है फायदे

जानकारों की अगर माने तो रात में अंगूर खाने के कई फायदे है। उनके अनुसार, रात में अंगूर खाने से अच्छी नींद मिल सकती है, दिल स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है, एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करता है, शरीर को हाइड्रेट रखता है, और वजन कंट्रोल में मदद करता है।

अंगूर एक ऐसा फल है जिसमें अधिक मात्रा में पानी पाया जाता है जो आपके शरीर को ज्यादा देर तक हाइड्रेट रखने में मदद करता है। यही नहीं इसमें कम कैलोरी पाई जाती है और यह एक अच्छी गुणवत्ता वाला फल होता है जिससे आपके शरीर को पोषण मिलता है। यही कारण है कि जानकार इसे खानी की सलाह देते है और कहते है कि यदि आप शाम को या सोने से पहले थोड़ा सा अंगूर खाते हैं, तो आपको इससे कई स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो सकते हैं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)
 

 

Web Title: eating grapes in evening or night is right know from experts

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे