लाइव न्यूज़ :

पार्टनर के सामने अब नहीं होंगे शर्मिंदा! शीघ्रपतन से निपटने के 4 आसान तरीके

By उस्मान | Updated: March 12, 2018 13:55 IST

यौन संबंध के दौरान अगर आप 2 मिनट तक भी बिस्तर पर नहीं टिक पा रहे हैं, तो हो सकता है आप इस समस्या के शिकार हों।

Open in App

शीघ्रपतन (Premature ejaculation) कोई बीमारी नहीं है बल्कि एक प्रकार की मानसिक आदत होती है जिसे आसानी से काबू किया जा सकता है। कई अध्ययनों और यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर रमन के अनुसार, यौन संबंध के दौरान अधिकतर व्यक्ति औसत 2 से 5 मिनट तक ही बिस्तर पर टिक पाते हैं। अगर व्यक्ति दो मिनट से पहले ही स्खलित हो जाता है, तो इसका सीधा मतलब यह है कि वो इस समस्या से पीड़ित है। समस्या यह है कि कुछ लोग अपने पार्टनर को अंडरड्रेस देखकर ही स्खलित हो जाते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसी स्थिति से गुजर रहे हैं, तो यह समय कुछ ठोस कदम उठाने का है। 

शीघ्रपतन क्या है

यौन संबंध के दौरान महिला के ऑर्गैज्म पाने से पहले या संतुष्ट होने से पहले पुरुष का वीर्यपात होना या स्खलित होना शीघ्रपतन कहलाता है। जाहिर है इस समस्या से पीड़ित व्यक्ति अपने साथी को खुश करने में सक्षम नहीं होता है। आपकी असंतुष्ट सेक्स लाइफ का इफेक्ट आपके वैवाहिक जीवन पर भी पड़ सकता है। डॉक्टर के अनुसार, इस समस्या पर काबू पाने के लिए आपको नीचे बताए गए उपायों पर काम करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- सहमति से सेक्स करने की उम्र हुई 15 साल, जानिए क्यों

1) सेक्स से पहले करें हस्तमैथुन

हर व्यक्ति की चाहत होती है कि वो सेक्स को देर तक एन्जॉय करे लेकिन इस समस्या से पीड़ित लोग बहुत जल्दी ही डिस्चार्ज हो जाते हैं जिससे दोनों पार्टनर को ही निराशा होती है। इस समस्या से बचने के लिए आप सेक्स से एक या दो घंटे पहले हस्तमैथुन कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको काफी हद तक मदद मिल सकती है। 

यह भी पढ़ें- सेक्स से जुड़े 5 सवाल जिनका जवाब सभी लड़के-लड़कियों को पता होना चाहिए

2) कंडोम लगाएं

कंडोम पहनकर यौन संबंध बनाने से सेन्सेशन यानी उत्तेजना में कमी आ जाती है जिससे स्खलन में देरी हो सकती है। इस मामले में मोटा कंडोम बेस्ट काम कर सकता है। इसके लिए आप दो कंडोम लगा सकते हैं। 

3) तनाव से रहें दूर

तनाव शीघ्रपतन का प्रमुख कारण है। तनाव स्खलन में देरी करने के लिए समन्वय को प्रभावित करता है और यौन संबंध बनाने की क्रिया को तेज करता है। स्खलन के समय को बढ़ाने के लिए आप रोजाना मेडिटेशन कर सकते हैं।  

4) सेक्स के दौरान कुछ और सोचें

कई बार सेक्स पर ध्यान केंद्रित करने से भी बहुत जल्दी स्खलन हो सकता है। इसलिए अगर आप सेक्स के समय को बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको सिर्फ सेक्स पर फोकस नहीं करना चाहिए बल्कि अपने माइंड को डाइवर्ट करके अन्य चीजों पर लगाना चाहिए। 

यह भी पढ़ें- वर्जिन लड़कों को जरूर पता होनी चाहिए सेक्स से जुड़ी ये 6 बातें

इस बात का रखें ध्यान

इन उपायों को आजमाकर आप काफी हद तक इस समस्या से राहत पा सकते हैं। लेकिन अगर आप लंबे समय से इस समस्या से परेशान हैं, तो आपको इन उपायों के साथ-साथ किसी प्रोफेशनल की सलाह जरूर लेनी चाहिए। 

(फोटो- Pixabay) 

टॅग्स :सेक्सरिलेशनशिपहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत