लाइव न्यूज़ :

ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिए ये खास ड्रिंक पिएं डायबिटीज के मरीज

By उस्मान | Updated: February 14, 2018 13:56 IST

शोधकर्ताओं के अनुसार, केटोन की सिर्फ एक सिंगल ड्रिंक पीने से ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है।

Open in App

डायबिटीज एक खतरनाक बीमारी है। दुर्भाग्य से इसका कोई इलाज नहीं है। हालांकि आप हेल्दी डायट और एक्सरसाइज के जरिए डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। खानपान में कई तरह के परहेज, इंसुलिन इंजेक्शन और दवाइयों के इस्तेमाल के बावजूद डायबिटीज को कंट्रोल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं, तो आप केटोन सप्लीमेंट लेकर ब्लड शुगर कंट्रोल कर सकते हैं। इस बात की पुष्टि एक अध्ययन में हुई है।

क्या कहता है अध्ययन

यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया एंड यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफ़ोर्ड के शोधकर्ताओं के अनुसार, केटोन की सिर्फ एक सिंगल ड्रिंक पीने से ब्लड शुगर लेवल को कम किया जा सकता है।

इस अध्ययन में 20 स्वस्थ लोगों ने हिस्सा लिया और उन्हें दो मौकों पर 10 घंटे के फास्ट के बाद केटोन मोनोस्टर सप्लीमेंट दिया गया आधे घंटे बाद उन्हें एक ड्रिंक पीने को दी गयी जिसमें शुगर की मात्रा 75 ग्राम थी। शोधकर्ताओं ने पाया कि केटोन ड्रिंक का सेवन करने वालों का ब्लड शुगर कम हो गया था।

टाइप 2 डायबिटीज वालों के लिए भी है बेहतर

शोधकर्ताओं का अनुसार, इस ड्रिंक को पीने से टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों को ग्लूकोज लेवल कम करने और मेटाबोलिक हेल्थ को बेहतर करने में भी मदद मिल सकती है।

(फोटो- Pixabay) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सस्वास्थ्यलाइफस्टाइलफिटनेस टिप्सडायबिटीजहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब