लाइव न्यूज़ :

क्या कोरोना वायरस के संक्रमण से पुरुषों का यौन स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है ?

By भाषा | Updated: March 27, 2020 16:58 IST

कोविड-19 का पुरुषों के प्रजनन तंत्र पर क्या असर पड़ सकता है।

Open in App

कोरोना वायरस संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित चीन का वुहान शहर अब एक लंबे अध्ययन की योजना बना रहा है जिसमें वह पता करेगा कि कोविड-19 का पुरुषों के प्रजनन तंत्र पर क्या असर पड़ सकता है। दरअसल शुरुआती संकेत मिले हैं कि इस वायरस के संक्रमण से पुरुषों में सेक्स हार्मोन के स्तर में कमी आ सकती है।

हालांकि, अभी यह अध्ययन प्रारंभिक स्तर पर है। किंतु यह पहला क्लीनिकल विश्लेषण जिसमें कोरोना वायरस संक्रमण से होने वाली बीमारी कोविड-19 का पुरुषों के प्रजनन तंत्र, विशेष रूप से युवा वर्ग पर पड़ने वाले संभावित प्रतिकूल प्रभाव का अध्ययन किया जाएगा।

हांगकांग के अखबार ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ में गुरुवार को प्रकाशित खबर के अनुसार इस अध्ययन में वुहान विश्वविद्यालय के ज्योंगनान अस्पताल और हुबई क्लिनिकल रिसर्च सेंटर फॉर प्रीनेटल डायगनोसिस और बर्थ हेल्थ के अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने 20 से 54 वर्ष आयु वर्ग के 81 ऐसे पुरुषों के रक्त के नमूनों का विश्लेषण किया था, जो कोरोना वायरस से संक्रमित थे और जनवरी में अस्पताल में भर्ती थे।

अध्ययन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों की औसत आयु 38 वर्ष थी और उनमें से करीब 90 प्रतिशत में संक्रमण के हल्के लक्षण थे। इन सभी के नमूने अस्पताल से उनकी छुट्टी से कुछ ही दिन पहले लिए गए थे। पिछले महीने चीन के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों में से दो तिहाई लोग पुरुष थे और मरने वाले लोगों में 80 प्रतिशत से ज्यादा की आयु 60 वर्ष से ज्यादा थी। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के एक अधिकारी जिआओ याहुई ने बताया कि मरने वालों में ज्यादातर पुरुष थे।  

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनवुहानहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब