लाइव न्यूज़ :

मॉनसून में गन्ने का जूस पीना सेहत के लिए हानिकारक! जानें इसके साइड इफेक्ट्स और जरूरी टिप्स

By आजाद खान | Updated: July 22, 2023 13:23 IST

एक्सपर्ट्स की अगर माने तो कुछ लोगों के लिए गन्ने का जूस काफी फायदेमंद होता है तो कुछ लोगों पर इसका उल्टा असर पड़ता है। ऐसे में नीचे बताई गई समस्या से अगर आप भी जूझ रहे है तो गन्ने का सेवन आपको बंद करना पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देगर्मी में लोग बहुत ही पसंद से गन्ना के जूस पीया करते है। गर्मी में तो ठीक है लेकिन मॉनसून में गन्ने का जूस पीना सेहत के लिए सही नहीं है। जानकार इस सीजन में इसके जूस पीने से बचने की सलाह देते है।

Health Tips: गन्ना सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है और इससे पेट भी साफ रहता है। अकसर गर्मी में लोग गन्ने को जूस को पीना काफी पसंद करते है। यही नहीं लोग इसे बरसात और मॉनसून में भी पीना चाहते है। लेकिन क्या आप जानते है कि गर्मी में गन्ने का जूस पीना तो सही है लेकिन मॉनसून में गन्ने का जूस हेल्थ के लिए सही नहीं होता है। 

ऐसे में आइए जानते है कि आखिर क्यों गन्ने के जूस को मॉनसून में नहीं पीना चाहिए। यही नहीं इस लेख में हम यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि गन्ने के जूस के साइड इफेक्ट्स क्या है। तो आइए एक-एक करके इसे जान लेते हैं। 

मॉनसून में गन्ने का रस पीने के साइड इफेक्ट्स

बरसात के सीजन में गन्ने का जूस पीना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है! जानकारों की अगर माने को इस सीजन में गन्ने की जूस निकालने वाली मशीन में धीरे-धीरे खतरनाक बैक्टीरिया जमा होने लगती है जिससे आपके सेहत पर खराब असर पड़ सकता है। ऐसे में इस मशीन द्वारा बनाई गई जूस को पीने से आपको दस्त, उल्टी, पेट में दर्द और इंफेक्शन जैसी समस्या हो सकती है। 

गन्ने में चीनी की मात्रा अधिक होती है जिससे आपके शरीर में ब्लड में शुगर लेवल बढ़ने का खतरा बना रहता है। ऐसे में इसके अधिक सेवन से आप में समस्या हो सकती है। डायबिटीज के मरीजों को इस बात का ख्याल रहना चाहिए कि वे इससे न पीए और अगर पीते है तो इसे लीमिट में पीया करें और इसके सेवन से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लिया करें। 

हो सकती है एलर्जी और पाचन संबंधी समस्याएं

गन्ने के जूस पीने से आपको एलर्जी और पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती है। गन्ने का जूस पीने से कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है और इससे उन्हें खुजली और चकत्ते से लेकर सांस लेने में कठिनाई या एनाफिलेक्सिस जैसी अधिक गंभीर प्रतिक्रियाओं तक भी हो सकती है। 

कुछ लोगों को गन्ने को खाने या फिर जूस पीने से उन्हें सूजन, गैस या दस्त का अनुभव भी हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो इस हालत में ये आपके लिए सही नहीं है और इसको पीने से आपको बाज आ जाना चाहिए। 

(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इस आलेख में बताए गए तरीकों, सुझावों और विधियों का उपयोग करने से पहले कृपया एक चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से जरूर सलाह ले लें।)

 

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब