मॉनसून में गन्ने का जूस पीना सेहत के लिए हानिकारक! जानें इसके साइड इफेक्ट्स और जरूरी टिप्स

By आजाद खान | Published: July 22, 2023 12:56 PM2023-07-22T12:56:27+5:302023-07-22T13:23:57+5:30

एक्सपर्ट्स की अगर माने तो कुछ लोगों के लिए गन्ने का जूस काफी फायदेमंद होता है तो कुछ लोगों पर इसका उल्टा असर पड़ता है। ऐसे में नीचे बताई गई समस्या से अगर आप भी जूझ रहे है तो गन्ने का सेवन आपको बंद करना पड़ेगा।

do not drink sugarcane juice in monsoon why know here | मॉनसून में गन्ने का जूस पीना सेहत के लिए हानिकारक! जानें इसके साइड इफेक्ट्स और जरूरी टिप्स

फोटो सोर्स: ANI (प्रतिकात्मक फोटो)

Highlightsगर्मी में लोग बहुत ही पसंद से गन्ना के जूस पीया करते है। गर्मी में तो ठीक है लेकिन मॉनसून में गन्ने का जूस पीना सेहत के लिए सही नहीं है। जानकार इस सीजन में इसके जूस पीने से बचने की सलाह देते है।

Health Tips: गन्ना सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है और इससे पेट भी साफ रहता है। अकसर गर्मी में लोग गन्ने को जूस को पीना काफी पसंद करते है। यही नहीं लोग इसे बरसात और मॉनसून में भी पीना चाहते है। लेकिन क्या आप जानते है कि गर्मी में गन्ने का जूस पीना तो सही है लेकिन मॉनसून में गन्ने का जूस हेल्थ के लिए सही नहीं होता है। 

ऐसे में आइए जानते है कि आखिर क्यों गन्ने के जूस को मॉनसून में नहीं पीना चाहिए। यही नहीं इस लेख में हम यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि गन्ने के जूस के साइड इफेक्ट्स क्या है। तो आइए एक-एक करके इसे जान लेते हैं। 

मॉनसून में गन्ने का रस पीने के साइड इफेक्ट्स

बरसात के सीजन में गन्ने का जूस पीना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है! जानकारों की अगर माने को इस सीजन में गन्ने की जूस निकालने वाली मशीन में धीरे-धीरे खतरनाक बैक्टीरिया जमा होने लगती है जिससे आपके सेहत पर खराब असर पड़ सकता है। ऐसे में इस मशीन द्वारा बनाई गई जूस को पीने से आपको दस्त, उल्टी, पेट में दर्द और इंफेक्शन जैसी समस्या हो सकती है। 

गन्ने में चीनी की मात्रा अधिक होती है जिससे आपके शरीर में ब्लड में शुगर लेवल बढ़ने का खतरा बना रहता है। ऐसे में इसके अधिक सेवन से आप में समस्या हो सकती है। डायबिटीज के मरीजों को इस बात का ख्याल रहना चाहिए कि वे इससे न पीए और अगर पीते है तो इसे लीमिट में पीया करें और इसके सेवन से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लिया करें। 

हो सकती है एलर्जी और पाचन संबंधी समस्याएं

गन्ने के जूस पीने से आपको एलर्जी और पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती है। गन्ने का जूस पीने से कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है और इससे उन्हें खुजली और चकत्ते से लेकर सांस लेने में कठिनाई या एनाफिलेक्सिस जैसी अधिक गंभीर प्रतिक्रियाओं तक भी हो सकती है। 

कुछ लोगों को गन्ने को खाने या फिर जूस पीने से उन्हें सूजन, गैस या दस्त का अनुभव भी हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो इस हालत में ये आपके लिए सही नहीं है और इसको पीने से आपको बाज आ जाना चाहिए। 

(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इस आलेख में बताए गए तरीकों, सुझावों और विधियों का उपयोग करने से पहले कृपया एक चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से जरूर सलाह ले लें।)

 

Web Title: do not drink sugarcane juice in monsoon why know here

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे