लाइव न्यूज़ :

सुबह उठते ही ज्यादा पानी पीना सेहत के लिए हानिकारक! बढ़ सकती है आपकी परेशानी, एक्सपर्ट्स से जानें वाटर पीने का सही तरीका

By आजाद खान | Updated: July 17, 2023 11:59 IST

एक्सपर्ट्स की अगर माने तो खड़े होकर पानी पीना सेहत के लिए हानिकारक होता है। इससे शरीर को नुकसान पहुंचता है।

Open in App
ठळक मुद्देपानी पीना सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। लेकिन सुबह उठते ही ज्यादा पानी पीने के कारण हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। जानकार खड़े होकर पानी पीने से मना करते है।

Health News:  आयुर्वेद के अनुसार, सुबह में बहुत अधिक पानी पीने से आपके मेटाबॉलिज्म को नुकसान हो सकता है। ऐसे में जानकार सुबह ज्यादा पानी पीने के बजाय 'उष्णपान' नामक एक अभ्यास करने की सलाह देते है। 

क्या कहते है डॉक्टर

 डॉ. दीक्षा भवसार सवलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने सुबह में उठते समय कितना पानी पीना चाहिए, इस बारे में बोला है। उन्होंने कहा है कि सुबह में अधिक पानी पीने से आपके मेटाबॉलिज्म पर बुरा असर पड़ सकता है। 

उनके मुताबिक, सुबह एक बार में एक लीटर से अधिक पानी पीने से लीवर, किडनी और दिमाग की कोशिकाओं पर दबाव पड़ सकता है जिससे सेंट्रल नर्वस सिस्टम (केंद्रीय तंत्रिका तंत्र) प्रभावित हो सकता है। ऐसे में लोगों को दीक्षा उनकी क्षमता के अनुसार एक से दो गिलास पानी पीने की सलाह देते है। 

खड़े होकर नहीं पीना चाहिए पानी

यही नहीं डॉ. दीक्षा ने यह भी कहा है कि लोगों को खड़ा होकर पानी नहीं पीना चाहिए। उनके अनुसार, इससे उनकी किडनी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और इस कारण उन्हें संभावित रूप से गठिया हो सकता है। ऐसे में वे प्यास लगने पर पानी पीने की सलाह देती है और आइसी कोल्ड पानी पीने से मना करता है। 

उनके अनुसार, कमरे के तापमान या गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए अच्छा होता है। स्किन, पाचन और इम्यूनिटी को अच्छा रखने के लिए जो लोग सुबह उठते ही ज्यादा पानी पी लेते है उन्हें ऐसा करने से मना किया जाता है। 

(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इस आलेख में बताए गए तरीकों, सुझावों और विधियों का उपयोग करने से पहले कृपया एक चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से जरूर सलाह ले लें।) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सस्किन केयर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब