Diet tips: कोरोना संकट में अगर शरीर को बनाना है बलवान तो करें इन 6 चीजों का सेवन, फिर देखें कमाल

By उस्मान | Published: October 5, 2020 03:48 PM2020-10-05T15:48:39+5:302020-10-05T15:48:39+5:30

डाइट टिप्स : शरीर को अंदर और बाहर से मजबूत बनाने के लिए इन चीजों का सेवन जरूर करें

Diet tips: Include these foods in your diet to get rid anemia, stress, weakness, bones problems in Hindi | Diet tips: कोरोना संकट में अगर शरीर को बनाना है बलवान तो करें इन 6 चीजों का सेवन, फिर देखें कमाल

डाइट टिप्स

Highlightsस्वस्थ और लंबा जीवन जीने के लिए बेहत खान-पान बहुत जरूरीआपको अपने नाश्ते में एक अंडा जरूर खाना चाहिएदूध और किशमिश से हड्डियों को मजबूती मिलती है

स्वस्थ और लंबा जीवन जीने के लिए बेहत खान-पान बहुत जरूरी है। बिगड़ती जीवनशैली और खानेपीने पर ध्यान नहीं देने से आजकल बहुत से लोग कमजोरी, खून की कमी, थकान आदि का सामना कर रहे हैं। अगर आप इनसे छुटकारा पाकर शरीर को ताकतवर बनाना चाहते हैं, तो आपको कुछ चीजों का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। 

देसी घी
इस लिस्ट में पहला नाम देसी घी का है। घी सेहत के लिए कई तरीके से फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के प्रोटीन, मिनरल्स तथा कार्बोहाइड्रेट जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को ताकतवर बनाए रखने में मददगार होते हैं।

How to Make Ghee (plus 10 Health Benefits!) | Feasting At Home

अंडा 
आपको अपने नाश्ते में एक अंडा जरूर खाना चाहिए। इससे उनका शरीर पूरे दिन प्रोटींस और मिनरल्स से भरा रहता है तथा कमजोरी महसूस नहीं होती है। इसके अलावा रोजाना इसका सेवन करने से शरीर की कमजोरी दूर हो जाती है।

 पनीर 
जो लोग अंडे का सेवन नहीं करते हैं या जिन्हें अंडा खाना पसंद नहीं है वह पनीर का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप सुबह खाली पेट 50 ग्राम पनीर का टुकड़ा खाएं। आप रोजाना इतनी ही मात्रा में खाली पेट सुबह खाएं इससे शरीर की कमजोरी दूर होगी तथा शरीर ताकतवर बनेगा।

सूजी
अगर आपका पाचन तंत्र खराब है और आपका भोजन आसानी से नहीं पच पाता है तो आप कमजोर होने लगेंगे। आप रोजाना नाश्ते में सूजी का सेवन करें। सूजी से बनी चीजें शामिल करें। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो आपके पाचन तंत्र को ठीक करता है और आपका शरीर भी ताकतवर बनता है।

Include Sooji In Your Diet To Reap Its Health Benefits

जिन लोगों के शरीर में खून की कमी है उनको सूजी का सेवन करना काफी लाभदायक होता है। सूजी में पाए जाने वाला आयरन हमारे शरीर में रक्त का निर्माण करने में मददगार होता है। सूजी में प्रेसिमिक इंडेक्स पाया जाता है जो डायबिटीज रोगियों को फायदा पहुंचाता है।  

किशमिश 
दूध और किशमिश का सेवन एक साथ करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। दूध और किशमिश दोनों चीजें कैल्शियम का बेहतर स्रोत हैं। यह मिश्रण शरीर को ताकतवर बनाने में मदद करता है। इसके अलावा इससे शरीर में खून की कमी दूर होती है।  

मखाने
मखानों में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं। यह खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ शरीर को तंदुरुस्त बनाने में भी मददगार होते हैं। यह दिल को स्वस्थ रखने के साथ ही हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती लाते हैं। 

इसके अलावा मखानों में कैल्शियम और फास्फोरस दोनों ही प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में नियमित मखानों का सेवन करने से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती है। ऐसे में एक्सपर्ट द्वारा इसे खासतौर पर बच्चों और बड़ को अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है।

कैसे दूर होती है मखाने खाने से उच्च रक्तचाप या हाइपरटेंशन की समस्या

कंटोला
आपको बता दें कि कंटोला में बहुत ही कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। यह फाइबर, मिनरल्स, विटामिंस, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे विभिन्न पोषक तत्वों का खजाना होता है। यदि नियमित रूप से कंटोला का सेवन करते हैं तो यह शरीर की कमजोरी को दूर करने में काफी मददगार साबित होता है।

कंटोला में एक खास गुण पाया जाता है जो हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है, इतना ही नहीं कंटोला का सेवन करने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से भी बचाव करने में मदद मिलती है, क्योंकि इसमें बीटा- कैरोटीन पाए जाते हैं जो आपको विभिन्न रोगों से बचाने में मददगार होते हैं।

Web Title: Diet tips: Include these foods in your diet to get rid anemia, stress, weakness, bones problems in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे