लाइव न्यूज़ :

हफ्ते में सिर्फ 4 एवोकैडो खाएं, कभी नहीं आएगी इस बीमारी की नौबत

By उस्मान | Updated: April 15, 2018 07:33 IST

यह फल विटामिन ई, फाइबर, फोलेट पोटेशियम और मोनोसैचुरेटेड फैट का बेहतर स्रोत है, इसलिए आपको एक दिन में आधा एवोकैडो ही खाना चाहिए।

Open in App

एवोकैडो खाने से आपकी सेहत को अनेक फायदे होते हैं। इसे आप रूचिरा या मक्खन फल के नाम से भी जानते होंगे। एवोकैडो कैरिबियाई क्षेत्र से संबंधित एक फल है। इसे प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए काफी अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें विटामिन-ई होता है। एवोकैडो बहुत प्रकार के होते है और ये आकर में नाशपाती की तरह और गोल आकर में भी होते है। ये रंग में हरे और काले रंग के होते है। जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन के मार्च 2005 के अंक में प्रकाशित एक अध्‍ययन के अनुसार, एवोकैडो तेल भोजन में करोटेनॉइड्स के अवशोषण को बढ़ा देता है। वसा में घुलनशील करोटेनॉइड्स आहार वसा पर निर्भर करते हैं लेकिन ज्‍यादातर खाद्य पदार्थ जो केरोटेनॉइड्स से भरपूर होते है, उनमें वसा बहुत कम होती है। इस सुपरफूड को टोस्ट, अंडे और स्मूदी के साथ खाने से इसका टेस्ट और ज्यादा बढ़ जाता है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि आप इसे खाते ही रहें। इसमें फैट और कैलोरी की मात्रा अधिक है। एक एवोकैडो में लगभग 250 कैलोरी और 20 ग्राम फैट होता है। न्यूट्रिशनिश्ट प्रियंका अग्रवाल आपको बता रही हैं कि आपको एक दिन में कितने एवोकैडो खाने चाहिए।  

एक दिन में कितने एवोकैडो खाने चाहिए?

आपको बता दें कि यह फल विटामिन ई, फाइबर, फोलेट पोटेशियम और मोनोसैचुरेटेड फैट का बेहतर स्रोत है, इसलिए आपको एक दिन में आधा एवोकैडो ही खाना चाहिए। इसमें मौजूद फैट से फैट सोल्यूबल विटामिन और अन्य प्लांट कंपाउंड के अवशोषण को बेहतर बनाने में मदद मिलती है, इसलिए आपको एवोकैडो से फैट की जरूरत है। अगर आप रोजाना 1500 कैलोरी लेते हैं, तो आपको 20 ग्राम फैट की जरूरत होती है और आधे एवोकैडो से आपको इतना फैट मिल जाता है। 

हफ्ते में कितने एवोकैडो खाने चाहिए?

आप एक मीडियम साइज़ का एवोकैडो ले सकते हैं और अपने दिनभर के फैट के सेवन को सीमित कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो सकता है। इसलिए दिनभर में आप आधा एवोकैडो खा सकते हैं। इसलिए आदर्श रूप से आपको एक हफ्ते में लगभग तीन से चार एवोकैडो खाने चाहिए।

यह भी पढ़ें- 20 दिन इस तरीके से करें जीरे का सेवन, 15 किलो वजन हो जाएगा कम 

अपनी डायट में ऐसे शामिल करें एवोकैडो

ग्रीन हम्म्स- उबले हुए चने, ताहिनी, लहसुन, नींबू का रस, नमक, जैतून का तेल, कटा हुआ एवोकैडो, पुदीने के पत्ते, हरा प्याज, सरसों के पत्ते, मूली के पत्ते और तुलसी को मिक्स करके एक चिकना पेस्ट बना लें। गार्लिक ब्रेड के साथ सर्व करें। 

एवोकैडो और कीवी स्मूदी

एवोकैडो से बीज निकाल लें और कटोरे में रख लें। कीवी को छीलकर काट लें और कटोरे में रख लें। इसमें दही, शहद और आइसक्यूब मिक्स करें और सारी चीजों को ब्लेंड कर लें। ठंडा-ठंडा सर्व करें। 

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब