Diet tips: चाय पीते समय कभी न करें ये 7 गलतियां, शरीर बन जाएगा बवासीर जैसी बीमारियों का अड्डा

By उस्मान | Published: September 10, 2020 04:38 PM2020-09-10T16:38:25+5:302020-09-10T16:38:25+5:30

हेल्दी डाइट टिप्स : चाय पीते समय अक्सर लोग कुछ गलतियां कर जाते हैं जो भारी पड़ सकती हैं

diet tips: Common mistakes people make when making a cup of tea and invite acidity, constipation, piles and gas like diseases | Diet tips: चाय पीते समय कभी न करें ये 7 गलतियां, शरीर बन जाएगा बवासीर जैसी बीमारियों का अड्डा

डाइट टिप्स

Highlightsएक्सपर्ट मानते हैं कि कुछ चीजों का चाय के साथ सेवन जहर के समान होता हैशरीर में विटामिन्स और मिनरल्स के अवशोषण में बाधा पैदा हो सकती है

ज्यादातर लोगों को चाय पीना बहुत पसंद होता है। कुछ लोगों के दिन की शुरुआत तो चाय से ही होती है। कई बार चाय के साथ कुछ चीजों का सेवन भी लोग करते हैं, जो खाने में भले ही स्वादिष्ट लगे। लेकिन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

कहते हैं कि चाय के साथ कुछ न कुछ चीज का सेवन जरूर करना चाहिए। सिर्फ चाय पीने से पेट में गैस बनती है और आपको मतली या उल्टी महसूस हो सकती है। 

एक्सपर्ट मानते हैं कि कुछ चीजों का चाय के साथ सेवन जहर के समान होता है। वास्तव में चाय और उसके साथ खाई जाने वाली चीजों में ऐसे घटक होते हैं, जो शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स के अवशोषण में बाधा पैदा करते हैं, जिससे आपको खून की कमी, कब्ज, बवासीर और यहां तक कि आयोडीन की कमी हो सकती है।  

हरी सब्जियां 
हरी सब्जियों और ड्राई फ्रूट्स में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। परंतु चाय के साथ इसका सेवन करना जहर से कम नहीं होता है। आपको बता दें कि गोभी, फूलगोभी, मूली, सरसों, ब्रोकोली, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, शलजम और सोयाबीन जैसी सब्जियों में गोइट्रोगन्स होते हैं। 

बेसन से बनी चीजें
चाय पीते वक्त बेसन से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इतना ही नहीं पेट में गड़बड़ी भी हो सकती है।

नींबू 
कुछ लोग चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए चाय के साथ नींबू का सेवन करते हैं। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि चाय में नींबू मिलाकर पीना सेहत के लिए हानिकारक होता है।

Health Benefits of Lemon That Improves Skin Quality

अंडा
कई लोग अंडे के साथ चाय पीना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि यह कॉम्बिनेशन धीरे-धीरे आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसका कारण यह है कि चाय की पत्तियों में मौजूद टैनिक एसिड अंडे के प्रोटीन के साथ मिलकर टैनिक एसिड प्रोटीन कंपाउंड का निर्माण करता है, जो पेरिस्टैल्सिस के कामकाज को धीमा कर देता है।

आंतों के मार्ग में मल के भंडारण के समय को बढ़ा देता है, जिससे कब्ज होता है और बवासीर का खतरा बढ़ जाता है।

आयरन और प्रोटीन वाली चीजें
आयरन और प्रोटीन भरपूर चीजों का चाय के साथ सेवन नहीं किया जाना चाहिए। चाय में टैनिन होता है जिसकी वजह से चाय का रंग भूरा होता है। इसी तरह ग्रीन टी में कैटेचिन और फ्लेवोनोइड होते हैं, जो टैनिन के अन्य रूप हैं। यह सभी तत्व शरीर में प्रोटीन और आयरन के अवशोषण को रोक सकते हैं।

Which foods contain more protein than eggs - lifealth

 

सेरियल्स
आजकल लोग नाश्ते में धड़ल्ले से बाजार में मिलने वाले विभिन्न तरह के सेरियल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। आपको बता दें कि अनरिफाइंड सेरियल्स में फाइटेट की मात्रा अधिक होती है, जो बीज के अंकुरण के समय फॉस्फोरस के स्रोत के रूप में कार्य करता है। लेकिन सेरियल्स में आयरन, जिंक, कैल्शियम और मैग्नीशियम भी होते हैं। शोध से पता चलता है कि फाइटेट का लेवल बढ़ने से एनीमिया और जिंक की कमी का खतरा हो सकता है।

मीठे बिस्कुट
चाय के साथ मीठे बिस्कुट खाने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। चीनी का जरूरत से ज्यादा सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम कर देता है। खान-पान में शुगर की ज्यादा मात्रा से त्वचा पर भी प्रभाव पड़ता है। चेहरे पर मुंहासे का आना या जल्दी झुर्रियां पड़ने की एक वजह यह भी हो सकती है। खाने में शुगर की कम मात्रा हमेशा कम रखनी चाहिए।

Web Title: diet tips: Common mistakes people make when making a cup of tea and invite acidity, constipation, piles and gas like diseases

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे