लाइव न्यूज़ :

Happy Birthday Madhuri: 50 की उम्र में भी हेल्दी और फिट हैं माधुरी, सिर्फ 3 दिन करती हैं ये काम

By उस्मान | Updated: May 15, 2018 11:46 IST

Madhuri Dixit Fitness Secrets: माधुरी कई बार इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि वो खुद को फिट रखने के लिए अपने रूटीन को बहुत गंभीरता से लेती हैं।

Open in App

माधुरी दीक्षित आज 15 मई को अपना 50 वां जन्मदिन मना रही हैं। माधुरी ने फिल्म 'अबोध' से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म 'बेटा' के धक धक गाने ने उन्हें बॉलीवुड की 'धक धक गर्ल' बना दिया और आज भी माधुरी को इस नाम से जाना जाता है। माधुरी को उनके कमाल के डांस परफॉरमेंस से भी जाना जाता है। माधुरी ने बॉलीवुड को कई ऐसे डांस आइटम दिए, जिन्हें लोग आज तक नहीं भूल पाए। माधुरी को सिर्फ डांस ही नहीं उनकी खूबसूरती और फिटनेस के लिए भी जाना जाता है। यही वजह है कि इस उम्र में भी वो ब्यूटी और फिटनेस के मामले में युवा लड़कियों को मात देने का दम रखती हैं। माधुरी कई बार इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि वो खुद को फिट रखने के लिए अपने रूटीन को बहुत गंभीरता से लेती हैं। चलिए जानते हैं उनके हेल्दी और फिटनेस के क्या सीक्रेट हैं। 

माधुरी का वर्कआउट प्लान

एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू के अनुसार, माधुरी दो बच्चे होते हुए भी फिजिकल एक्टिविटी के लिए समय निकाल लेती हैं। उन्हें आउटडोर एक्सरसाइज करना पसंद है। उनके फिटनेस रूटीन में रनिंग और स्पोर्ट्स एक्टिविटी शामिल हैं। माधुरी ने बताया कि डांसिंग उनकी फिटनेस रूटीन का सबसे अहम हिस्सा है। इससे उन्हें एनर्जी मिलती है और पूरे शरीर की फिटनेस बनी रहती है। माधुरी ने बताया कि उन्हें जिम में इतना विश्वास नहीं है। क्योंकि वो हफ्ते के तीन दिन  घर में कथक डांस प्रैक्टिस करती हैं और सिर्फ दो दिन ही वर्कआउट करती हैं। 

यह भी पढ़ें- 50 की उम्र में भी ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए फॉलो करें माधुरी के ब्यूटी टिप्स

माधुरी का डाइट प्लान

माधुरी हेल्दी और बैलेंस डाइट लेती हैं जिसमें कार्बोहाइड्रेड कम और प्रोटीन ज्यादा होता है। माधुरी के अनुसार, फिट रहने का सबसे बेहतर तरीका यह है कि आप दो घंटे के अंतराल में खाना खाएं। इसके अलावा वो दिनभर पानी पीती हैं और कैफीन से बचने की कोशिश करती हैं। उनकी डाइट में हरे पत्तेदार सब्जियां और फल शामिल होते हैं। 

यह भी पढ़ें- दिशा पाटनी ने ऐसे बनाया हॉट एंड सेक्सी फिगर, इतने दिन जाती हैं जिम

माधुरी की तरह हेल्दी और फिट रहने का आसान तरीका

इसमें कोई शक नहीं है कि 50 की उम्र में भी माधुरी जैसा दिखने के लिए आपको भी मेहनत करनी होगी। लेकिन आजकल की भागदौड़ वाले लाइफस्टाइल में लोग अपनी बॉडी का उस तरह से ध्यान नहीं रख पाते हैं, जिस तरीके से रखना चाहिए। माधुरी के अनुसार. हेल्दी और फिट रहने के लिए आपको हेल्दी डायट लेने के अलावा रोजाना वर्कआउट करना चाहिए। अगर आप बहुत ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी नहीं कर पाते हैं, तो आपको रोजाना सिर्फ 15 मिनट एक्सरसाइज के लिए निकालना चाहिए। 

(फोटो- सोशल मीडिया) 

टॅग्स :माधुरी दीक्षितबर्थडे स्पेशलहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास