Diabetes Diet : शुगर के मरीजों के लिए संजीवनी बूटी हैं ये 5 फल, ब्लड शुगर कम करके बढ़ाते हैं इंसुलिन

By उस्मान | Published: November 9, 2019 10:14 AM2019-11-09T10:14:00+5:302019-11-09T10:38:09+5:30

इंसुलिन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने और कोशिकाओं को ऊर्जा में बदलने के लिए आवश्यक है। यदि इंसुलिन ऐसा नहीं कर पाता है, तो शरीर में शुगर लेवल बढ़ सकता है, जिससे हृदय, आंख, नसों, गुर्दे और पैरों में गंभीर जटिलताएं हो सकती हैं।

Diabetes diet tips : fruits that decreased blood sugar level and increased insulin | Diabetes Diet : शुगर के मरीजों के लिए संजीवनी बूटी हैं ये 5 फल, ब्लड शुगर कम करके बढ़ाते हैं इंसुलिन

Diabetes Diet : शुगर के मरीजों के लिए संजीवनी बूटी हैं ये 5 फल, ब्लड शुगर कम करके बढ़ाते हैं इंसुलिन

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसमें ब्लड शुगर बढ़ जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि किसी व्यक्ति का शरीर या तो पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन नहीं करता है, या उत्पादित इंसुलिन कोशिकाओं द्वारा खारिज कर दिया जाता है। इंसुलिन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने और कोशिकाओं को ऊर्जा में बदलने के लिए आवश्यक है। यदि इंसुलिन ऐसा नहीं कर पाता है, तो शरीर में शुगर लेवल बढ़ सकता है, जिससे हृदय, आंख, नसों, गुर्दे और पैरों में गंभीर जटिलताएं हो सकती हैं।

डायबिटीज की समस्या में ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना जरूरी रहता है। डायबिटीज के मरीजों को फल, सब्जियां और साबुत अनाज का खूब सेवन करना चाहिए. उन्हें रेड मीट व मीठे पदार्थों का कम सेवन कर देना चाहिए। 

जर्नल ऑफ दी अमेरिकन जर्नल ऑफ एपिडेमियोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम करने में फलों का बहुत बड़ा रोल है। नियमित दवाई लेने के साथ कुछ फलों के सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।

अध्ययन से पता चलता है कि फल ब्लड में शुगर कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। यही वजह है कि ऐसे लोगों को सेब, संतरा, अमरूद, नाशपाती, बेरी और आड़ू जैसे फलों का खूब सेवन करना चाहिए। फल इंसुलिन सेंस्टिविटी को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। 

1) अमरूद
सर्दियों के सीजन में अमरूद काफी मिलता है। इसमें विटामिन सी के साथ काफी मात्रा में फाइबर भी होता है। डायबिटीज की समस्या से पीड़ित लोगों को नाश्ते के बाद एक अमरूद जरूर खाना चाहिए। अमरूद की जेली बना कर भी खा सकते हैं। यह काफी टेस्टी होती है। अमरूद की चटनी भी बनती है। अमरूद एक ऐसा फल है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के साथ वजन घटाने में भी मददगार साबित होता है।

2) सेब
सेब का रोजाना सेवन काफी फायदेमंद है। इसमें हर जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं। आप सेब का जूस भी पी सकते हैं। सेब खरीदते समय हमेशा ध्यान रखें कि उन पर वैक्स की कोटिंग नहीं की गई हो।आजकल बाजार में वैक्स कोटिंग वाले सेब की भरमार है। इसलिए थोड़ा भी इसका संदेह हो तो छिलका उतार कर सेब खाएं। शुगर लेवल को नियंत्रित रखने के लिए एक सेब रोज दोपहर के बाद खाना चाहिए।

3) नाशपाती
डायबिटीज के रोगियों के लिए नाशपाती बहुत फायदेमंद माना गया है। इसे भी नाश्ते के बाद खाया जा सकता है। नियमित तौर पर नाशपाती खाने से ब्लड शुगर नहीं बढ़ता है।

4) संतरा
संतरा भी डायबिटीज के रोगियों के लिए बढ़िया है। सीजन में यह फल जरूर खाना चाहिए। इसका जूस भी पी सकते हैं। लेकिन जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या हो, उन्हें यह खाने से बचना चाहिए। कई बार खट्टा संतरा खाने से गैस की समस्या हो जाती है।

5) बेरी
अध्ययन से पता चलता है कि बेरी जैसे फलों को ब्लड में शुगर कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। यही वजह है कि ऐसे लोगों को इन फलों का खूब सेवन करना चाहिए। इसके अलावा बेरी इंसुलिन सेंस्टिविटी को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करते समय अपना काम ठीक से करने में मदद करता है। इसके अलावा, बेरी में फाइबर में होते हैं, जो शरीर में भोजन को ठीक से पचाने में मदद करता है। नैचुरल शुगर होने के बावजूद, बेरी में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिसका अर्थ है कि वे मधुमेह वाले लोगों के लिए उपयुक्त हैं।

English summary :
Diabetes is a disease in which blood sugar increases. This is because a person's body either does not produce enough insulin, or the person is insulin resistance (Insulin resistance is when cells in your muscles, body fat and liver start resisting or ignoring the signal that the hormone insulin is trying to send out). Insulin is required to control blood sugar levels and convert cells into energy.


Web Title: Diabetes diet tips : fruits that decreased blood sugar level and increased insulin

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे