अभी सुधार लें उंगलियां चटकाने की आदत, वरना कम होने लगेगी जोड़ों की चिकनाहट, हाथों में हो सकता है गठिया

By उस्मान | Published: January 27, 2020 03:54 PM2020-01-27T15:54:14+5:302020-01-27T15:54:14+5:30

अगर आप भी बार-बार अपनी उंगलियों को चटकाते रहते हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए

Cracking joints side effects on health, is Cracking Knuckles bad for health | अभी सुधार लें उंगलियां चटकाने की आदत, वरना कम होने लगेगी जोड़ों की चिकनाहट, हाथों में हो सकता है गठिया

अभी सुधार लें उंगलियां चटकाने की आदत, वरना कम होने लगेगी जोड़ों की चिकनाहट, हाथों में हो सकता है गठिया

अधिकतर लोगों को उंगलियां चटकाने की आदत होती है। कुछ लोग कोई भी काम करने से पहले या काम के बीच-बीच में उंगलियां चटकाते हैं। उंगलियां चटकाते हुए हड्डियों में से आवाज भी आती है, कई बार दर्द होता है और कई बार लोगों को ऐसा करने से रिलैक्स भी फील होता है। 

लेकिन सवाल यह है कि क्या उंगलियां चटकाना एक गलत आदत है? क्या ये सेहत के लिए हानिकारक है? क्या इस आदत को छोड़ना चाहिए? अगर आप सब भी अपनी उंगलियों के साथ ऐसा ही कुछ करते हैं तो संभल जाएं। उंगलियों को चटकाना आपकी सेहत के लिए खराब हो सकता है। इससे उंगलियां उंगलियों की हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। 

उंगलियां चटकाने में आवाज क्यूं आती है?
सबसे पहले तो यह जानते हैं कि उंगलियां चटकाते हुए आवाज क्यूं आती है। दरअसल हमारी उंगलियों के बीच जहां जोड़ होता है वहां एक प्रकार का पानी भरा हुआ होता है। इस पानी को लिगामेंट साइनोवायल फ्लूइड कहा जाता है। जब हम उंगलियां चटकाते हैं तो इस पानी की मूवमेंट से आवाज आती है।

जिस प्रकार साइकल को चलाने में ग्रीस की आवश्यकता होती है उसी प्रकार से हमारे शरीर में भी ग्रीस के तौर पर यह फ्लूइड काम करता है। इसका अर्थ यह है कि हड्डियों एक दूसरे के साथ रगड़ खाने से रोकता है। कार्बन डाई ऑक्साइड इस लिक्विड में गैस के जरिए बनता है और वह इसेस बुलबुले बन जाता है। आप अपनी हड्डियों को चटकाते हैं तो ऐसा करने से बुलबुल जो बने होते हैं वह फूट जाते हैं।

क्या उंगलियां चटकाने से गठिया हो जाता है?
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो उंगलियां अधिक चटकाने से उंगलियों के बीच का पानी यानी लिगामेंट साइनोवायल फ्लूइड कम होने लगता है। यह अपनी जगह से हिलने लगता है। इस आदत को अगर काफी बढ़ा दिया जाए तो धीरे धीरे ये पानी ख़त्म हो जाता है और इसकी जगह उंगलियों के बीच कार्बन जमा होने लगती है। इस कार्बन की वजह से उंगलियों की हड्डियां आपस में टकराती हैं और गठिया रोग का कारण बनती हैं।

उंगलियां चटकाने से हो सकती है सूजन
उंगलियां चटकाने से जॉइंट्स में सूजन भी आ जाती है। अगर समय रहते इस सूजन की पहचान ना हो और आदत भी छोड़ी ना जाए तो ये परेशानी गंभीर रूप ले सकती है। हरा समय सूजन और दर्द का शिकार हो सकते हैं। कई बार तो इस तरह के दर्द ताउम्र भी पीछा नहीं छोड़ते हैं। डॉक्टरों की मानें तो यह दर्द उंगलियों के सॉफ्ट टिश्यूज में सूजन के कारण होता है और बिना इलाज के नहीं जाता।

काम करना बंद कर सकती हैं उंगलियां
इतना ही नहीं सूजन की परेशानी सॉफ्ट टिश्यूज में भी आ सकती है। अध्ययन में पता चला है कि यदि आप सदैव ही उंगलियों को चटकाते रहते हैं तो आपकी उंगलियां काम करना बंद कर सकती हैं।

इस बात का रखें ध्यान
आपको बेवजह उंगलियों पर दबाव देने से बचना चाहिए। अगर आपको इसकी आदत लग गई है, तो आपके इसमें सुधार करना चाहिए। क्योंकि अगर आपको गठिया हो गया, तो यह स्थिति आपके लिए लंबे समय तक मुसीबत बन सकती है।  

Web Title: Cracking joints side effects on health, is Cracking Knuckles bad for health

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे