लाइव न्यूज़ :

COVID19: पटना बेउर जेल में कोविड विस्फोट, 37 कैदी पॉजिटिव, बेउर जेल अधीक्षक ने कहा- स्थिति पर नजर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 28, 2022 20:01 IST

COVID19: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 11,793 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4,34,18,839 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देकुल मामलों का 0.22 प्रतिशत है।कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 96,700 हो गई है।पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,280 की बढ़ोतरी हुई है।

पटना: बेउर जेल अधीक्षक ने कहा कि पटना की बेउर जेल के 37 कैदी COVID19 पॉजिटिव मिले हैं। अधीक्षक ने कहा कि हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। बिहार में कोविड केस में फिर से बढ़ोतरी हो रही है। सरकार ने कई गाइडलाइन जारी किया है। 

बिहार सरकार, अधिकारियों और आम लोगों के लिए चिंता का विषय है। अधिकारी के अनुसार, परीक्षण पिछले 24 घंटों में किए गए। कैदियों के संक्रमण के पॉजिटिव पाए जाने के बाद जेल प्रशासन ने उन्हें परिसर के अंदर आइसोलेट कर सेनेटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू की।

बेउर जेल के अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने मंगलवार को बताया कि पिछले सप्ताह पूर्व विधायक एक कैदी के संक्रमित होने के बाद सामूहिक जांच का आदेश दिया गया था। उन्होंने बताया, ‘‘पूर्व विधायक रणवीर यादव का रैपिड एंटीजन जांच में संक्रमित पाए जाने पर बेउर जेल के सभी कैदियों की जांच के आदेश दिये गये थे । इन कैदियों में से 37 संक्रमित पाये गये हैं ।’’

जेल अधीक्षक ने कहा कि पूर्व विधायक इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य कैदियों को जेल के भीतर एक आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। बिहार में पिछले कुछ दिनों से कोविड के 100 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं जिनमें से आधे से अधिक पटना के हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 774 पहुंच गयी थी ।

जेल में बंदियों से मिलने आने वालों को अस्थायी तौर पर रोक दिया गया है। सोमवार को पटना में 80 व्यक्तियों ने कोरोनावायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किया। पिछले एक हफ्ते में पटना में 531 मामले सामने आए और संक्रमण दर 0.5 फीसदी से बढ़कर 1.6 फीसदी हो गई।

नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पटना के महामारी प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ मुकुल कुमार सिंह ने कहा कि पटना में एक बार फिर कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनएमसीएच के चार चिकित्सा कर्मचारियों ने भी पिछले 24 घंटों में सकारात्मक परीक्षण किया है।

24 घंटे में अन्य जिलों में 49 कोविड मामले पटना के अलावा, गया में 11, भागलपुर में नौ, अरवल, बांका, समस्तीपुर में चार-चार, रोहतास और सहरसा में तीन-तीन, कटिहार और मुंगेर में दो-दो और औरंगाबाद, भोजपुर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मधेपुरा में एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं।

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 11,793 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4,34,18,839 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 96,700 पर पहुंच गई। संक्रमण से 27 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,25,047 हो गई। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाबिहारबिहार में कोरोनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम