लाइव न्यूज़ :

Covid Surge in India: केरल में 2 और कर्नाटक में 1 की संक्रमण से मौत, 609 नए मामले दर्ज, जानें राज्यदर आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2024 11:57 IST

Covid Surge in India: सुबह आठ बजे तक अद्यतन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे की अवधि में तीन लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से जान गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमृतकों में से दो केरल के और एक कर्नाटक का है। पांच दिसंबर, 2023 तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंक में आ गई थी।नए स्वरूप के सामने आने और ठंड के मौसम की स्थिति के बाद मामले बढ़ने लगे।

Covid Surge in India: भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के 609 नए मामले दर्ज किए गए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,368 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सुबह आठ बजे तक अद्यतन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे की अवधि में तीन लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से जान गई है।

मृतकों में से दो केरल के और एक कर्नाटक का है। पांच दिसंबर, 2023 तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंक में आ गई थी, लेकिन वायरस के एक नए स्वरूप के सामने आने और ठंड के मौसम की स्थिति के बाद मामले बढ़ने लगे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पांच दिसंबर के बाद 31 दिसंबर, 2023 को एक दिन में 841 नए मामले सामने आए, जो मई 2021 में, संक्रमण के चरम पर दर्ज किए गए मामलों का 0.2 प्रतिशत था कोविड- 19 के उपचारधीन मरीजों में से 92 प्रतिशत लोग घर पर ही पृथकवास में रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं।

आधिकारिक सूत्र ने बताया ‘‘ मौजूदा आंकड़ों से पता चलता है कि 'जेएन-1' उपस्वरुप की वजह से न तो नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और न ही अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या तथा मृत्यु दर में वृद्धि हो रही है। ’’ भारत ने अतीत में कोविड-19 की तीन लहरों का सामना किया है।

देश में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के कारण अप्रैल से जून 2021 के दौरान महामारी की स्थिति भयावह हो गई थी। सात मई 2021 को देश में एक दिन में संक्रमण के 4,14,188 नए मामले सामने आए थे और 3,915 मरीजों की मौत हुई थी। महामारी की शुरूआत 2020 के आरंभ में हुई और तब से अब तक देश भर में 4.5 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं।

5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक है और इस संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। वेबसाइट के मुताबिक, देश में अब तक कोविड- 19 टीकों की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाCoronaकोरोना वायरसकर्नाटककेरल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए