COVID prevention tips: कोरोना वायरस की दूसरी लहर से बचना है तो न करें ये 30 गलतियां

By उस्मान | Published: May 7, 2021 03:13 PM2021-05-07T15:13:02+5:302021-05-07T15:14:05+5:30

कोरोना वायरस से रोजाना हजारों लोग मर रहे हैं और कुछ लोग अभी भी कुछ गलतियां कर रहे हैं

COVID second wave prevention tips in Hindi: These 30 mistakes can make you more likely to spread COVID-19 | COVID prevention tips: कोरोना वायरस की दूसरी लहर से बचना है तो न करें ये 30 गलतियां

कोरोना से बचाव के उपाय

Highlightsकोरोना से रोजाना मर रहे हैं हजारों लोगरोजाना रिकॉर्ड मामले आ रहे हैं सामनेकुछ गलतियां आपको बना सकती हैं कोरोना का मरीज

भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना की दूसरी लहर में रोजाना मरने वालों का आंकड़ा चार के करीब पहुंच गया है। रोजाना करीब चार लाख केस सामने आ रहे हैं। इस बीच विशेषज्ञों ने तीसरी लहर की भी चेतावनी दी है। 

बेशक कोरोना के लिए टीकाकरण शुरू हो गया है लेकिन इसका कोई स्थायी इलाज अभी तक नहीं मिला है। फिलहाल कोरोना से बचाव के लिए कोरोना नियमों का पालन करना जरूरी है जिसमें मास्क पहनना, घर में रहना, सामाजिक दूरी आदि हैं। महामारी के इस संकट में आपको कुछ गलतियों से बचना चाहिए।

1. बहुत से लोगों को उंगली से नाक साफ करने की आदत होती है। अक्सर लोगों को यह काम करते देखा जा सकते है। अगर आपको भी यह गंदी आदत है, तो छोड़ दें।  
2. कहीं भी थूकने से बचें. वायरस का संक्रमण थूक के जरिये एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है। आपको इस बात पर खास ध्यान देने की जरूरत है। 
3. गैस पास करना- डॉक्टरों की एक स्टडी के दौरान सामने आया है कि कोरोना वायरस के आधे से ज्यादा मरीजों के मल में भी मौजूद था।  
4. बिना हाथ धोये खाना- अगर आपने अभी तक इस आदत में सुधार नहीं किया है, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। ऐसा करने से कोरोना का संक्रमण आसानी से शरीर में प्रवेश कर सकता है।  
5. गलत तरीके से मास्क पहनना- लोग गलत तरीके से मास्क पहनते हैं। कई लोग आपको मास्क को गले में टांग लेते हैं। या फिर मुंह और नाक को कवर नहीं करते हैं।   
6. खुद को अलग नहीं करना- अगर आपको संदेह है कि आपको कोरोना जैसे लक्षण हैं जिनमें हल्के बुखार, खांसी या गले में खराश शामिल हैं, तो आपको खुद को अलग कर लेना चाहिए।  
7. सोशल मीडिया पर कई इस तरह की जानकारियां वायरल हो रही हैं जिनमें कुछ तरीकों को आजमाकर कोरोना का इलाज करने का दावा किया जा रहा है। सिर्फ इनके भरोसे रहना खतरा पैदा कर सकता है.   
8. कोरोना वायरस को माजक में लेना। यह खतरनाक बीमारी है जिससे दुनियाभर में 32 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। 
9. हाथों को पानी और साबुन से नहीं धोना। ऐसा नहीं करने से वायरस आपके शरीर में घुस सकता है। 
10. हाथों को कम से कम 20 सेकंड तक नहीं धोना, क्योंकि ऐसा नहीं करने से वायरस हाथ में चिपका रहता है। 
11. खुले में छींकना- इससे फैलने से रोकने के लिए आपको मुंह पर कपड़ा या कोहनी रखकर छींका चाहिए। 
12. खुले में खांसना। ऐसा करने से यह वायरस फैल सकता है इसलिए मुंह को कवर रखें। 
13. अपने हाथों से मुंह को छूना। ऐसा करने से आपकी आंख, मुंह या नाक द्वारा वायरस शरीर में जा सकता है। 
14. इससे बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है, देखा गया है लोग लॉकडाउन का सही तरह पालन नहीं कर रहे हैं। 
15. लोग घर से बाहर जाते समय कई सतहों को अभी भी छू रहे हैं, ऐसा करने से बचें। 
16. भीड़ वाले स्थान पर जाना। लॉकडाउन के बावजूद लोग भीड़ में जा रहे हैं, जो महंगा साबित हो सकता है। 
17. बुजुर्ग लोगों के साथ रहना, फिलाहल उन्हें अलग रहने दें क्योंकि बुजुर्गों का इसका सबसे अधिक खतरा है। 
18. बीमार होने पर भी बाहर घूमना। आपकी यह गलती दूसरे लोगों को भी चपेट में ले सकती है। 
19. क्वारंटाइन में नहीं रहना, इस वायरस के लक्षण कम से कम 15 दिनों में नजर आते हैं। इस दौरान क्वारंटाइन होना जरूरी है। 
20. लक्षण महसूस होने पर खुद को आइसोलेट करना जरूरी है ताकि दूसरों में इस वायरस को फैलने से रोका जा सके। 
21. हाथ मिलाना। अभी भी लोग यह गलती कर रहे हैं उन्हें शायद मालूम नहीं है कि इससे आप एक-दूसरे का अपमान कर रहे हैं। 
22. गले मिलना। इतना समझ लो कि अब यह तरीका प्यार जताने का नहीं बल्कि दुश्मनी निभाने का हो गया है। 
23. लक्षण ठीक हुए बिना घर से बाहर निकलना। यह बहुत बड़ी गलती है, हाथ जोड़कर विनती है ऐसा करने से बचें। 
24. मोबाइल को सैनिटाइज नहीं करना। आपको पता होना चाहिए कि कोरोना स्क्रीन पर तीन दिन तक चिपका रहता है। 
25. आंखों को रगड़ना। आंख में खुजली होने पर उनमें उंगली न लगायें बल्कि किसी साफ कपड़े से साफ करें। 
26. बहुत से लोग बीमार होने पर अभी भी फेस मास्क नहीं लगा रहे हैं जोकि एक बहुत ही गंदी आदत है। 
27. लाख समझाने के बावजूद लोग अभी भो रोजाना बेवजह कुछ चीजों को टच कर रहे हैं। 
28. यह वायरस अधिक उम्र के लोगों को जल्दी चपेट में लेता है, इससे बचने के लिए बुजुर्ग घर के अंदर ही रहे। 
39. अगर आप सांस या किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। 
30. पब्लिक पैलेस में नाक से कफ निकालना। ऐसा करना बंद कर दें और सड़क पर थूकने से भी बचें।  

Web Title: COVID second wave prevention tips in Hindi: These 30 mistakes can make you more likely to spread COVID-19

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे