लाइव न्यूज़ :

Covid-19 vaccine: भारत में Oxford COVID-19 Vaccine का दूसरा ह्यूमन ट्रायल आज से, जानें बाजार में कब आएगा टीका

By उस्मान | Updated: August 25, 2020 09:59 IST

ऑक्सफोर्ड कोविड-19 वैक्सीन के पहले चरण के ह्यूमन ट्रायल के बेहतर परिणाम रहे हैं

Open in App
ठळक मुद्देपुणे में भारती विद्यापीठ मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में शुरू होगा ट्रायलसंस्था को 3 अगस्त को मिल गई थी मंजूरीवैक्सीन के ट्रायल 17 चयनित स्थलों पर आयोजित किए जाने हैं,

भारत में ऑक्सफोर्ड कोविड-19 वैक्सीन के दूसरे चरण का ह्यूमन ट्रायल आज शुरू होने वाला है। भारत में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन कोविशिल्ड (covishield) को पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ब्रिटिश-स्वीडिश फार्मा कंपनी AstraZeneca के साथ मिलकर बना रहा है। 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, ऑक्सफोर्ड कोविड-19 वैक्सीन का ट्रायल स्वस्थ लोगों पर पुणे में भारती विद्यापीठ मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में शुरू होगा।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के अतिरिक्त निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने कहा, 'हमें केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) से सभी मंजूरी मिल गई है। हम 25 अगस्त से भारती विद्यापीठ (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ह्यूमन ट्रायल शुरू करने जा रहे हैं।

3 अगस्त को मिल गई थी मंजूरीड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने 3 अगस्त को सीरम इंस्टीट्यूट को ऑक्सफ़ोर्ड कोविड-19 वैक्सीन के चरण 2 और 3 ह्यूमन ट्रायल परीक्षणों के संचालन के लिए मंजूरी दी थी। 

17 संस्थानों में होगा ट्रायलट्रायल 17 चयनित स्थलों पर आयोजित किए जाने हैं, जिनमें एम्स दिल्ली, पुणे में बीजे मेडिकल कॉलेज, पटना में राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आरएमआरआईएमएस), चंडीगढ़ में पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, एम्स-जोधपुर, नेहरू शामिल हैं। ट्रायल में 18 साल से अधिक उम्र के लगभग 1,600 लोगों के भाग लेने की संभावना है।

रिजल्ट रहे बेहतरसूत्रों के अनुसार ब्रिटेन में पांच ह्यूमन ट्रायल के दौरान वैक्सीन के परिणाम बेहतर रहे और वालंटियर्स में एंटीबॉडी विकसित हुई।

इस बीच सीरम इंस्टीट्यूट ने एक स्पष्टीकरण जारी किया है और खबर को गलत बताया है जिसमें कहा जा रहा था कि भारत में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की कोविड-19 वैक्सीन 73 दिनों के भीतर लॉन्च हो जाएगी। देश में सीरम इंस्टीट्यूट इस टीके को एस्ट्राजेनेका के साथ मिलकर बना रहा है। 

अभी लॉन्च नहीं होगी कोविड-19 वैक्सीनहिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, सीरम इंस्टीट्यूट ने एक स्पष्टीकरण जारी किया है जिसमें इस वैक्सीन के जल्द लॉन्च होने की खबर को पूरी तरह से गलत बताया। पुणे स्थित कंपनी के स्पष्टीकरण में कहा गया है कि सरकार ने इसे केवल कोविशिल्ड (Covishield) का निर्माण करने और भविष्य में उपयोग के लिए भंडार करने की अनुमति दी है।

यह भी कहा गया है कि एक बार परीक्षण सफल साबित होने के बाद कोविशिल्ड को बाजार में उतारा जाएगा और इसकी मंजूरी ली जाएगी। एक बार टीका कोरोना से लड़ने में प्रभावी और बिना साइड इफेक्ट के असरदार साबित हो जाए, तो सीरम इंस्टिट्यूट आधिकारिक रूप से इसकी उपलब्धता की पुष्टि करेगा।

1,600 वालंटियर्स पर होगा ट्रायलकंपनी ने कहा कि इस वैक्सीन के प्रभाव सिद्ध होने के बाद ही आधिकारिक तौर पर इसकी उपलब्धता की पुष्टि होगी। कंपनी ने क्लिनिकल ट्रायल रजिस्ट्री ऑफ इंडिया (सीटीआरआई) के साथ फेज II और III क्लिनिकल ट्रायल के लिए पंजीकरण कराया है। पूरे भारत में 1,600 हेल्दी वालंटियर्स पर इसका ट्रायल किया जाएगा।

इससे पहले आई खबरों में बताया जा रहा था कि यह वैक्सीन 73 दिन बाद बाजार में उपलब्ध हो जाएगी। कंपनी का कहना है कि ये केवल कयास भर है, पुष्ट सूचना नहीं है। सीरम इंस्टिट्यूट ने स्पष्ट किया कि कंपनी को सरकार से वैक्सीन के उत्पादन की अनुमति मिली है, लेकिन भविष्य में इस्तेमाल के लिए। कंपनी ने कहा है कि वैक्सीन बाजार में तभी आएगी, जब ट्रायल सफल हों और नियामक एजेंसी से मान्यता मिल जाए। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामेडिकल किटमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्ययाद कीजिए नीम हकीम खतरा-ए-जान वाली कहावत! 

स्वास्थ्यमेरी नाक बंद है, मुझे कैसे पता चलेगा कि यह ‘फीवर’ का लक्षण है या सर्दी का?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम