लाइव न्यूज़ :

COVID-19 vaccine: नाक से दिया गया टीका, संक्रमण को पूरे शरीर में फैलने से रोका गया, इम्यूनिटी भी हुई मजबूत

By भाषा | Updated: August 24, 2020 16:01 IST

अब इंसानों पर होगा इसका ट्रायल, संक्रमण को पूरे शरीर में फैलने से रोका जा सकेगा

Open in App
ठळक मुद्देप्रतिरोधक क्षमता को भी बेहतर करने में मदद मिलीनाक और श्वसन तंत्र में खासा असरदार साबित हुआ रास्ता रोककर संक्रमण को समूचे शरीर में फैलने से रोकता है

कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। चीन से निकली इस महामारी से दुनियाभर में अब तक 23,584,084 लोग संक्रमित हो गए हैं और 812,517 लोगों की मौत हो गई है। कुल संक्रमितों में से 16,080,594 लोग ठीक भी हुए हैं। इस बीच वैज्ञानिकों ने कोविड-19 के खिलाफ एक टीका विकसित किया है जिसकी एक खुराक नाक के जरिए दी जा सकती है और यह चूहे में कोरोना वायरस संक्रमण रोकने में काफी असरदार साबित हुआ है।

इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक है टीकाजर्नल ‘सेल’ में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि कोविड-19 के कई टीकों पर परीक्षण चल रहा है। दूसरे टीकों के बरखिलाफ इस टीका को संक्रमण की शुरुआती जगह नाक में डाला जाता है और प्रतिरोधक क्षमता को भी बेहतर करने में मदद मिली। 

संक्रमण को पूरे शरीर में फैलने से रोकने में सहायक अध्ययनकर्ताओं के मुताबिक नाक के जरिए टीका की खुराक प्रदान करने से समूचे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर करने में मदद मिलती है लेकिन यह नाक और श्वसन तंत्र में खासा असरदार साबित हुआ है और रास्ता रोककर संक्रमण को समूचे शरीर में फैलने से रोकता है। 

इंसानों पर होगा ट्रायलइस अध्ययन टीम में अमेरिका के वाशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसीन के अनुसंधानकर्ता भी थे। कुछ और जानवरों तथा इंसानों पर इस टीका का परीक्षण करने की योजना है कि क्या यह कोविड-19 संक्रमण को रोकने में कारगर और सुरक्षित है।

अमेरिका के वाशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसीन के अनुसंधानकर्ता माइकल एस डायमंड ने कहा, 'नाक के ऊपरी हिस्से के सेल में मजबूत रोग प्रतिरोधक तंत्र देखकर हमें काफी खुशी हुई । वायरस के संक्रमण को इसने रोकने का काम किया।' 

डायमंड ने कहा, 'चूहे में संक्रमण को रोकने में यह कारगर रहा। कुछ चूहे में हमें मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के प्रमाण भी मिले और संक्रमण के निशान भी नहीं मिले।'  नाक के जरिए दिए जाने वाले टीका को विकसित करने के लिए अनुयंधानकर्ताओं ने वायरस के स्पाइक प्रोटीन का इस्तेमाल किया। 

वैज्ञानिकों ने कहा है कि नाक के जरिए टीका की खुराक देने से नाक और श्वसन तंत्र में संक्रमण के मार्ग को अवरूद्ध किया जा सकता है और समूचे शरीर में इसे फैलने से रोका जा सकता है । हालांकि, अध्ययनकर्ताओं ने आगाह किया कि अभी सिर्फ चूहा पर टीका के परीक्षण का अध्ययन किया गया है। आगामी दिनों में इसके परीक्षण का व्यापक अध्ययन हो सकेगा

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब