लाइव न्यूज़ :

COVID-19 positive Amitabh Bachchan : अमिताभ बच्चन कैसे लड़ रहे हैं कोरोना से जंग, उनका डाइट प्लान कैसा है?

By उस्मान | Updated: July 16, 2020 16:22 IST

अमिताभ बच्चन डटकर कोरोना का मुकाबला कर रहे हैं, जानिये उनका डाइट प्लान

Open in App

महानायक अमिताभ बच्चनकोरोना वायरस से पीड़ित हैं। वो फिलाहल मुंबई के नानावटी सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल के आइसोलेशन यूनिट में एडमिट हैं। 'बिग बी' अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ अस्पताल में भर्ती हुए थे। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। कुछ दिनों पहले अमिताभ और अभिषेक बच्चन सहित उनके परिवार कई कई सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। 

अमिताभ ने स्वास्थ्य कर्मियों को कहा धन्यवाद

अस्पताल में भर्ती अमिताभ बच्चन ने स्वास्थ्य कर्मियों को धन्यवाद कहा है। उन्होंने कहा कि मैं नानावती अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ के बारे में बात करना चाहता हूं, जो संकट के समय में जबरदस्त काम कर रहे हैं। 

बिग बी ने कहा कि हाल ही में मैंने गुजरात के सूरत में एक बोर्ड देखा था, जिसमें लिखा था कि आपको मालूम है कि मंदिर क्यों बंद है, क्योंकि भगवान सफेद कोट पहनकर अस्पतालों में काम कर रहे हैं। आप जितने भी डॉक्टर, नर्सेज और जितने भी लोग अस्पताल में काम कर रहे हैं, आप सब में ईश्वर का एक रूप हैं, आप सब इतनी मेहनत के साथ इंसानियत के लिए काम कर रहे हैं।

कोरोना का डटकर सामना कर रहे हैं बिग बी

महानायक अमिताभ बच्चन 77 साल के हैं और इस उम्र में भी कोरोना वायरस महामारी का डटकर सामना कर रहे हैं। उन्होंने इस बीमारी को जीवन में एक नई चुनौती के रूप में स्वीकार किया है और अस्पताल में अपने स्वास्थ्य का उचित ध्यान रख रहे हैं। चलिए जानते हैं अमिताभ अपनी सेहत का कैसे ध्यान रख रहे हैं।

पौष्टिक आहारमहाराष्ट्र टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमिताभ बच्चन की उम्र, स्वास्थ्य और पुरानी बीमारी को देखते हुए, उनके आहार में कोई लापरवाही नहीं है। कोरोनरी हार्ट डिजीज को रोकने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ पहले हेल्दी डाइट की सलाह देते हैं। हेल्दी डाइट से इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने और वायरस को खत्म करने के लिए शरीर को अधिक प्रतिरक्षा कोशिकाओं को विकसित करने में मदद मिलती है। 

ऐश्वर्या-आराध्या होम क्वारंटाइनअमिताभ के साथ-साथ अभिषेक, ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या भी पॉजिटिव थे। अभिषेक का अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि कोरोना के हल्के लक्षण होने के कारण ऐश्वर्या और आराध्या को होम क्वारंटाइन किया गया है। 

बिग बी ने किया कई बीमारियों का सामनाफिल्म 'कूली' की शूटिंग दौरान चोट लगने से आंतों में चोट आई जिसके बाद उन्हें एक बड़ी सर्जरी से गुजरना पड़ा। बाद में टीबी और हेपेटाइटिस जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ा। लेकिन बिग बीन ने कभी इन बीमारियों के बारे में जानकारी नहीं छिपाई। इसके विपरीत, इन बीमारियों का सामना करके, उन्होंने जनता के बीच जागरूकता पैदा करने का काम किया। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्सअभिषेक बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब