लाइव न्यूज़ :

Covid-19 cases: केरल में 172 नए केस, सरकार ने सभी जिलों को सतर्क रहने का निर्देश दिया, स्वास्थ्य मंत्री वीणा जार्ज ने की बैठक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 22, 2023 15:59 IST

Covid-19 cases: केरल में कोविड-19 के मामलों में मामूली वृद्धि दर्ज की गई, जिसके मद्देनजर राज्य सरकार ने बुधवार को सभी जिलों को सतर्क रहने का निर्देश दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 संक्रमितों की संख्या में मामूली वृद्धि हुई है।111 का इलाज अस्पतालों में किया जा रहा है।सभी जिलों को सतर्क कर दिया गया है।

Covid-19 cases: केरल में कोविड-19 मामलों की संख्या में वृद्धि के मद्देनजर राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया। कोविड-19 स्थिति पर समीक्षा बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा कि राज्य में मामलों की संख्या में मामूली वृद्धि हुई है।

मंगलवार को संक्रमण के 172 नये मामले सामने आए। उन्होंने बताया कि तिरुवनंतपुरम और एर्णाकुलम जिले में उपचाराधीन मरीजों की संख्या अपेक्षाकृत ज्यादा है। मंत्री ने बताया, ‘‘राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,026 है, जिनमें से 111 का इलाज अस्पतालों में किया जा रहा है।

सभी जिलों को सतर्क कर दिया गया है।’’ उन्होंने बताया कि सभी जिलों को निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने का निर्देश दिया गया। जॉर्ज की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय बैठक भी की गई है, जिसमें राज्य में कोविड-19 हालात की समीक्षा की गई। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,134 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,98,118 हो गई है।

वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 7,026 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र में संक्रमण से एक-एक मरीज की मौत के बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 5,30,813 हो गई।

वहीं, संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में एक नाम और जोड़ा है। अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, भारत में संक्रमण की दैनिक दर 1.09 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.98 प्रतिशत है। देश में अभी 7,026 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.02 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.79 प्रतिशत है। अभी तक कुल 4,41,60,279 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.65 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गए थे।

टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियाकेरलपिनाराई विजयनकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम